तीन पत्नियों वाला दो से कराता था देह व्यापार, दो महिलाओं के साथ गया जेल

तीसरी पत्नी व एक अन्य युवती से देह व्यापार कराने का लगा आरोप चास पुलिस ने गुजरात कॉलोनी में की छापेमारी चास : चास पुलिस ने शुक्रवार को गुजरात कॉलोनी स्थित एक मकान में छापेमारी कर देह व्यापार कराने के आरोपी युवक को दो महिलाओं के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक धनबाद के मधुबन […]
तीसरी पत्नी व एक अन्य युवती से देह व्यापार कराने का लगा आरोप
चास पुलिस ने गुजरात कॉलोनी में की छापेमारी
चास : चास पुलिस ने शुक्रवार को गुजरात कॉलोनी स्थित एक मकान में छापेमारी कर देह व्यापार कराने के आरोपी युवक को दो महिलाओं के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक धनबाद के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित नीमतल्ला सोनारडीह निवासी है. उसकी तीन पत्नियां हैं और वह एक और युवती को तीसरी पत्नी के साथ चास की गुजरात कॉलाेनी में किराये के मकान में रखता था.
गिरफ्तार महिलाओं में जमशेदपुर स्थित सोनारी निवासी 25 वर्षीया करीना देवी व कोलकाता के ढांगा निवासी 20 वर्षीया रानी (दोनों काल्पनिक नाम) हैं. तीनों को पूछताछ के बाद चास जेल भेज दिया गया है. इस संबंध में चास थाना प्रभारी चुनमुन सिंह ने बताया : शिकायत के आधार पर गुजरात कॉलोनी में छापेमारी की गयी. वहां से तीनों को गिरफ्तार किया गया. आवश्यक साक्ष्य प्राप्त होने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया.
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक चालक का काम करता है. वह तीन शादियां कर सभी को अलग-अलग रख रहा था. वहीं एक अन्य युवती को भी तीसरी पत्नी के साथ रखता था. ताकि देह व्यापार को बढ़ाया जा सके.
कैसे हुआ खुलासा : श्री सिंह ने बताया कि युवक की पहली शादी वर्ष 2006 में झरिया निवासी जुली देवी (काल्पनिक नाम) के साथ हुई है. उससे तीन बच्चे भी हैं. पहली पत्नी व बच्चे युवक के माता-पिता के साथ धनबाद में ही रहते हैं. युवक अक्सर कोलकाता आना-जाना करता था. वहीं पश्चिम बंगाल के बलरामपुर निवासी रमा गोराईं (काल्पनिक नाम) से दो वर्ष पूर्व उसने प्रेम विवाह किया.
उसे भगाकर चास लाया और भूतनाथ मंदिर में शादी कर कुंवर सिंह कॉलोनी में किराये पर रखता था. दूसरी शादी से एक 10 माह का पुत्र भी है. उन्होंने बताया कि दूसरी पत्नी से देह व्यापार करने के लिए दबाव देता था, जिसका वह अक्सर विरोध करती थी. कुछ दिनों पूर्व आरोपी ने उसके साथ जमकर मारपीट की थी. इसके बाद महिला ने चास थाना में आकर शिकायत की.
उसी के बताये पता पर गुजरात कॉलोनी में छापेमारी की गयी. जहां से आरोपी के साथ दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने कहा कि चास थाना में पूछताछ के दौरान पता चला युवक तीन शादियां कर सभी को अलग-अलग रख रहा था. इस बात की जानकारी पहली पत्नी को नहीं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




