डबल मर्डर मामले में लोकेश को राहत नहीं

Updated:
विज्ञापन

रांची : हाइकोर्ट के जज अनिल कुमार चाैधरी की अदालत में सोमवार को अग्रवाल भाइयों की हत्या मामले के आरोपी लोकेश कुमार चौधरी की अोर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया. साथ ही याचिका खारिज कर दी. उल्लेखनीय […]

विज्ञापन

रांची : हाइकोर्ट के जज अनिल कुमार चाैधरी की अदालत में सोमवार को अग्रवाल भाइयों की हत्या मामले के आरोपी लोकेश कुमार चौधरी की अोर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया. साथ ही याचिका खारिज कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि प्रार्थी लोकेश कुमार चाैधरी ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. पैसे के लेनदेन के दाैरान छह मार्च को अशोक नगर में व्यवसायी महेंद्र अग्रवाल व हेमंत अग्रवाल की हत्या कर दी गयी थी. अशोक नगर रोड नंबर एक स्थित साधना न्यूज चैनल के बंद पड़े कार्यालय में दोनों भाइयों की लाश मिली थी. मामले में पुलिस ने लोकेश कुमार चौधरी व अन्य को आरोपी बनाया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola