पूजा में चोरी करने के लिए सक्रिय है बिजनौर का गैंग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2019 1:13 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राजधानी में दुर्गापूजा के दौरान चोरी करने के लिए बिजनौर का गैंग सक्रिय हो गया है. पुलिस को जांच के दौरान जिन दो संदिग्ध अपराधियों के मोबाइल नंबर मिले हैं, वो वर्तमान में एक्टिव हैं. पुलिस दोनों मोबाइल नंबर धारक के बारे में पता कर रही है. माना जा रहा है कि दुर्गापूजा […]
विज्ञापन
रांची : राजधानी में दुर्गापूजा के दौरान चोरी करने के लिए बिजनौर का गैंग सक्रिय हो गया है. पुलिस को जांच के दौरान जिन दो संदिग्ध अपराधियों के मोबाइल नंबर मिले हैं, वो वर्तमान में एक्टिव हैं. पुलिस दोनों मोबाइल नंबर धारक के बारे में पता कर रही है. माना जा रहा है कि दुर्गापूजा के बाद पुलिस की एक टीम दोनों मोबाइल नंबर धारक का सत्यापन के लिए बिजनौर भी जा सकती है. वैसे पूर्व में भी बिजनौर गिरोह से जुड़े लोग राजधानी में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं.
हुआ यूं कि रविवार को एक युवक चोरी की शिकायत लेकर कोतवाली थाना पहुंचा, जिसके बाद पुलिस को चोरी की घटना को लेकर बिजनौर गिरोह के चोरों पर आशंका हुई है.
युवक ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को रातू रोड से ऑटो से पत्नी और बच्चे के साथ रांची स्टेशन जा रहा था. ऑटो में पीछे चार लोग बैठे थे. युवक ने बैग पीछे रखा था. जब वह जेल चौक के पास पहुंचा, तब पीछे बैठे चारों लोग उतर गये. जब वह स्टेशन पहुंचा और बैग उतारा, तो देखा कि बैग का लॉक टूटा हुआ है.
बैग चेक करने पर पाया कि दुर्गापूजा के लिए बच्चे के लिए खरीदे गये कपड़े और सोने की चेन और कुछ अन्य जेवरात नहीं हैं. युवक को ऑटो में सवार लोगों पर ही चोरी का संदेह है, जो जेल चौक के पास उतर गये थे. युवक की पूरी बात सुनने के बाद कोतवाली पुलिस ने आशंका जतायी है कि घटना के पीछे बिजनौर गिरोह का हाथ हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




