मेदांता के डॉक्टर से उग्रवादियों ने मांगी 60 लाख रंगदारी, साजिश करनेवाला चालक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2019 1:33 AM
रांची : मेदांता के चिकित्सक सर्जन मो अली से 60 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में उन्हीं के चालक रहे अशफाक को सदर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी खिजूर टोली स्थित आवास से की गयी है. वह मूल रूप से बेड़ो का रहनेवाला है. घटना के संबंध में पुलिस […]
रांची : मेदांता के चिकित्सक सर्जन मो अली से 60 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में उन्हीं के चालक रहे अशफाक को सदर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी खिजूर टोली स्थित आवास से की गयी है. वह मूल रूप से बेड़ो का रहनेवाला है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि पूरे घटनाक्रम का साजिशकर्ता अशफाक ही है. उसने करीब चार माह तक डॉक्टर के यहां काम किया था. एक माह पूर्व उसने नौकरी छोड़ दी थी.
- चालक ने चार माह तक चिकित्सक के यहां किया था काम, एक माह पहले छोड़ा था काम
- सदर थाने की पुलिस ने खिजूर टोली से किया गिरफ्तार, बेड़ो का है मूल निवासी
- डॉक्टर की कमाई देख चालक अशफाक को आया लालच, पीएलएफआइ के उग्रवादियों से मिलकर रची साजिश
- उग्रवादियों को चिकित्सक का बड़गाई स्थित आवास भी दिखाया था
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










