तीन वर्षीय बालक का शव कुएं में मिला

Updated:
विज्ञापन

सोनाहातू : पुलिस ने बारूहातु गांव के एक कुएं से शुक्रवार की सुबह तीन वर्षीय मोनू कुमार का शव बरामद किया. मोनू का पिता नरेश महतो बुंडू थाना क्षेत्र के कराम्बू गांव के रहनेवाले हैं. वह पत्नी गोविता देवी, पुत्र मोनू व पुत्री के साथ साढ़ू के घर बारूहातु शादी समारोह में आये थे. गुरुवार […]

विज्ञापन

सोनाहातू : पुलिस ने बारूहातु गांव के एक कुएं से शुक्रवार की सुबह तीन वर्षीय मोनू कुमार का शव बरामद किया. मोनू का पिता नरेश महतो बुंडू थाना क्षेत्र के कराम्बू गांव के रहनेवाले हैं. वह पत्नी गोविता देवी, पुत्र मोनू व पुत्री के साथ साढ़ू के घर बारूहातु शादी समारोह में आये थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
गुरुवार की शाम में बरात गयी थी. बालक रात में अपनी मां के साथ सोया था. रात करीब दो बजे उसके गायब होने की जानकारी मिली. सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी गयी.
खोजबीन में उसका शव गांव के ही एक कुएं में मिला. मृत बालक के माता-पिता झारखंड पुलिस में कार्यरत हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना को लेकर डीएसपी अशोक प्रियदर्शी व महिला थाना प्रभारी संगीता झा दिनभर छानबीन में लगे रहे. पुलिस के अनुसार घटना की छानबीन चल रही है. अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola