बोकारो में बंद मकान से 55 हजार रुपये, लाखों रुपये के जेवरात की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2019 10:24 AM
बोकारो : झारखंड के बोकारो शहर में एक घर में लाखों की चोरी हुई है. चोरों ने बंद मकान से 55 हजार रुपये नकद और चार लाख रुपये मूल्य के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया. अपराधियों ने रविवार की रात बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) के कर्मी अजीत कुमार के बंद पड़े आवास को निशाना […]
बोकारो : झारखंड के बोकारो शहर में एक घर में लाखों की चोरी हुई है. चोरों ने बंद मकान से 55 हजार रुपये नकद और चार लाख रुपये मूल्य के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया. अपराधियों ने रविवार की रात बोकारो स्टील लिमिटेड (बीएसएल) के कर्मी अजीत कुमार के बंद पड़े आवास को निशाना बनाया.
पुलिस ने बताया कि सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2 सी स्थित अजीत के मकान से चोरों ने जमीन के कागजात और अन्य सामान की भी चोरी कर ली. अजीत की पत्नी बच्चों के साथ मायके गयी थी और वह खुद ड्यूटी पर थे. ड्यूटी से लौटने के बाद उन्होंने देखा कि घर के सामान बिखरे पड़े हैं. उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. सिटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










