डायन बता सात महिलाओं के नाखून काटे और नौ पुरुषों का किया मुंडन

Updated at : 27 May 2019 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
डायन बता सात महिलाओं के नाखून काटे और नौ पुरुषों का किया मुंडन

गम्हरिया : डायन के संदेह में राजनगर थाना क्षेत्र के छोटा कृष्णापुर में ग्रामीणों द्वारा 12 परिवार को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. यहां सात महिलाओं काे डायन बता नाखून काट कर शुद्धिकरण किया. नौ पुरुषों के भी सिर मुंडन करवाये. शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी. घटना […]

विज्ञापन

गम्हरिया : डायन के संदेह में राजनगर थाना क्षेत्र के छोटा कृष्णापुर में ग्रामीणों द्वारा 12 परिवार को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. यहां सात महिलाओं काे डायन बता नाखून काट कर शुद्धिकरण किया. नौ पुरुषों के भी सिर मुंडन करवाये. शिकायत करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी. घटना 23 मई की दोपहर 12 बजे की है.

रविवार को पीड़ित परिवार के सदस्य भोलाडीह स्थित परामर्श केंद्र पहुंचे. समाजसेवी छुटनी महतो को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. आवेदन के मुताबिक, 23 मई को गांव के ही कुछ लोग पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे. यहां डायन बता 12 परिवार के साथ गाली-गलौज की. सभी को घसीटते हुए सभा में ले गये, जहां पुरुषों का मुंडन किया व महिलाओं के नाखून काटे .
ये हैं पीड़ित: हारा महतो, करमू महतो, माझलू महतो, गुरुचरण महतो, हेमंत महतो, बासुदेव महतो, सुशेन महतो, मकरध्वज महतो, शंभू महतो, सुशीला महतो, रीना महतो, सुभद्रा महतो, सावित्री महतो, यमुना महतो, सविता महतो, लक्खीमनी महतो. परामर्श केंद्र की संचालक छुटनी महतो ने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद करेंगे. डायन के नाम पर किसी को प्रताड़ित करना गंभीर मामला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola