माउजर-गोली के साथ दो युवक पकड़ाये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

एएसआइ मदन चौधरी की शिकायत पर नगर थाने में एफआइआर आरोपितों ने बताया कि गुरुवार शाम को रैली में बलराम को डराने के लिए की थी फायरिंग देवघर : शहर के कुष्ठाश्रम रोड में पोस्टमार्टम हाउस के पास से नगर थाना गश्ती दल ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की. इस दौरान दो गोली सहित माउजर […]
विज्ञापन
एएसआइ मदन चौधरी की शिकायत पर नगर थाने में एफआइआर
आरोपितों ने बताया कि गुरुवार शाम को रैली में बलराम को डराने के लिए की थी फायरिंग
देवघर : शहर के कुष्ठाश्रम रोड में पोस्टमार्टम हाउस के पास से नगर थाना गश्ती दल ने गुप्त सूचना पर छापेमारी की. इस दौरान दो गोली सहित माउजर व एक खोखा के साथ दो युवकों को पकड़ा. पकड़े गये युवकों में झौसागढ़ी निवासी आजाद कुमार व संतोष राउत शामिल है. पूछताछ करने पर संतोष ने पुलिस को बताया कि कल की रैली में बलराम को डराने के लिए फायरिंग की थी.
बरामद माउजर-गोली के बारे में कागजात मांगने पर वे लोग पुलिस को नहीं दिखा सके. इस संबंध में एएसआइ मदन चौधरी की शिकायत पर नगर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है.
मामले की जानकारी नगर थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता में थाना प्रभारी मदन कुमार ठाकुर ने पत्रकारों को दी है. उन्होंने बताया कि चुनाव पूर्व यह नगर पुलिस की अच्छी उपलब्धि है. एएसआइ मदन गश्ती में थे, तभी सूचना मिली कि पोस्टमार्टम हाउस के पास दो युवक माउजर-गोली के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है.
तुरंत गश्तीदल वहां पहुंची और खदेड़कर उनदोनों को पकड़ लिया. पूछताछ में पकड़े गये युवकों ने बताया कि गुरुवार शाम में बलराम को डराने के लिए उनलोगों ने फायरिंग की थी. थाना प्रभारी ने बताया कि अगर पुलिस इनलोगों को नहीं पकड़ पाती, तो वे लोग किसी की जान ले लेते.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










