धनबाद से युवती अगवा रातू राेड के राजेश पर केस

Updated:
विज्ञापन

रांची-धनबाद : धनबाद के वासेपुर की रहनेवाली महिला ने अपनी 27 वर्षीय बेटी के अपहरण का आरोप रांची के युवक राजेश प्रसाद पर लगाया है. महिला ने कहा : गुरुवार को सिटी सेंटर के पास से उनकी बेटी का अपहरण किया गया. इस संबंध में महिला ने धनबाद थाना में शुक्रवार को रातू रोड, रांची […]

विज्ञापन

रांची-धनबाद : धनबाद के वासेपुर की रहनेवाली महिला ने अपनी 27 वर्षीय बेटी के अपहरण का आरोप रांची के युवक राजेश प्रसाद पर लगाया है. महिला ने कहा : गुरुवार को सिटी सेंटर के पास से उनकी बेटी का अपहरण किया गया. इस संबंध में महिला ने धनबाद थाना में शुक्रवार को रातू रोड, रांची निवासी राजेश प्रसाद पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
युवती की मां ने बताया कि उन्होंने कुछ माह पूर्व एक बैंक से लोन लिया था. इसी दौरान राजेश प्रसाद से उसकी पहचान रांची में हुई थी. तब राजेश ने कहा था कि वह लोन माफ करवा देगा. इसके बाद दोनों परिवारों में दोस्ती हो गयी. घर आना-जाना होने लगा. गुरुवार की शाम राजेश ने फोन किया कि वह सिटी सेंटर आया हुआ है.
वह उनसे मिलना चाहता था. इस बाबत महिला बेटी के साथ राजेश से मिलने पहुंची. मिलने के बाद राजेश इधर-उधर की बातें करने लगा. थोड़ी देर के बाद वह युवती से बात करते-करते सड़क पर आ गया.
महिला के अनुसार वह थोड़ा पीछे चल रही थी. इसी क्रम में राजेश उनकी बेटी का हाथ पकड़ कर जबरदस्ती कार में बैठाने लगा. वह पीछे से आवाज देने लगी. दौड़ कर गाड़ी तक पहुंची, लेकिन उससे पहले राजेश बेटी को लेकर चला गया. युवती भी गाड़ी से निकलना चाह रही थी. मगर राजेश ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में धकेल दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola