युवक की हत्या कर शव जला दिया

Updated:
विज्ञापन

गुमला : पालकोट रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय व शक्ति मंदिर के समीप एक युवक की हत्या कर शव को जला दिया गया है. घटना गुरुवार देर रात की है. जिस स्थान पर युवक को जलाया गया है, वह शहर के बीचोंबीच का इलाका है. इसके बावजूद अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए युवक […]

विज्ञापन
गुमला : पालकोट रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय व शक्ति मंदिर के समीप एक युवक की हत्या कर शव को जला दिया गया है. घटना गुरुवार देर रात की है. जिस स्थान पर युवक को जलाया गया है, वह शहर के बीचोंबीच का इलाका है. इसके बावजूद अपराधियों ने पुलिस को चुनौती देते हुए युवक की हत्या कर उसे जला दिया.
पुलिस को रात करीब 12 बजे किसी की युवक के जलाने की सूचना मिली. इस सूचना पर पुलिस पालकोट रोड पहुंची और आग बुझाया. लेकिन तब तक युवक जल कर मर चुका था. शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह जल चुका था. जबकि पैर आंशिक रूप से जला है.
मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बतायी जा रही है. अभी शव को सदर अस्पताल में रखा गया है. थाना प्रभारी शंकर ठाकुर ने कहा कि पहले युवक की पत्थर से कूच कर हत्या की गयी है. उसके बाद उसे जलाया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola