रांची : पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : पंडरा के विकास नगर स्थित ससुराल में 28 दिन पहले हुई संदेहास्पद स्थिति में सूरज चौधरी की हुई मौत के मामले में पुलिस ने सूरज की पत्नी आकांक्षा को गिरफ्तार किया है़ उससे पूछताछ की जा रही है़ गिरफ्तारी के बाद आकांक्षा की स्थिति बिगड़ गयी है़ पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती […]
विज्ञापन
रांची : पंडरा के विकास नगर स्थित ससुराल में 28 दिन पहले हुई संदेहास्पद स्थिति में सूरज चौधरी की हुई मौत के मामले में पुलिस ने सूरज की पत्नी आकांक्षा को गिरफ्तार किया है़ उससे पूछताछ की जा रही है़
गिरफ्तारी के बाद आकांक्षा की स्थिति बिगड़ गयी है़ पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है़ इस संबंध में कोतवाली डीएसपी अजीत कुमार विमल ने बताया कि मृतक के भाई ने पंडरा ओपी में आकांक्षा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी़ उस समय पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आयी थी.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर पुलिस को कुछ ऐसी बातों का पता चला, जिसमें आकांक्षा और अन्य द्वारा हत्या की बात सामने आयी़ डीएसपी ने कहा कि हत्या में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन