झारखंड में एंबुलेंस सेवा ठप होने की आशंका, वैकल्पिक चालक रखने का आदेश

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल के बाहर 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों का प्रदर्शन और हड़ताल (AI generated image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य विभाग चिंतित है. NHM ने वैकल्पिक चालकों की तैनाती का आदेश दिया है ताकि आपातकालीन सेवा जारी रहे.

विज्ञापन

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारियों के चरणबद्ध आंदोलन और हड़ताल को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गयी है. कर्मचारियों के काम बंद करने से मरीजों को होने वाली परेशानी को देखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने एंबुलेंस संचालन करने वाली एजेंसी सम्मान फाउंडेशन को वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. एजेंसी से कहा गया है कि सभी जिलों में जरूरत के अनुसार दूसरे चालक और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (इएमटी) की व्यवस्था की जाए, ताकि किसी भी सूरत में आपातकालीन एंबुलेंस सेवा प्रभावित नहीं हो.

विज्ञापन

108 सेवा चालू रखने का निर्देश

एनएचएम के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार रजक और डॉ संतोष कुमार ने नौ अक्तूबर को सम्मान फाउंडेशन के ऑपरेशन हेड को पत्र भेजा है. इसमें अखबार में प्रकाशित कर्मचारियों के आंदोलन से संबंधित खबर का हवाला दिया गया है. पत्र में कर्मचारियों के पूर्ण कार्य बहिष्कार पर जाने की सूचना प्राप्त होने और साथ ही इससे राज्य में 108 एंबुलेंस सेवा बाधित होने की आशंका जतायी गयी है. एनएचएम ने सम्मान फाउंडेशन को स्पष्ट निर्देश दिया है कि एंबुलेंस सेवा हर हाल में चालू रखने के लिए जरूरी कदम उठाये जाएं.

वैकल्पिक कर्मियों की तैनाती का निर्देश

वैकल्पिक कर्मचारियों की व्यवस्था करने के साथ इसकी रिपोर्ट भी मुख्यालय को देनी होगी. पत्र की प्रति सभी सिविल सर्जनों को भेजी गयी है. झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारी लंबित वेतन, हटाये गये कर्मियों की बहाली, ईपीएफ, ईएसआई, ओवरटाइम और अन्य श्रमिक अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन की मां के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर नेमरा में कड़ी सुरक्षा, 13 IPS समेत 42 DSP स्तर के अफसर होंगे तैनात

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola