Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस गाय से टकराई, दो दिन में दूसरी बार हुआ हादसा
Vande Bharat Express: शुक्रवार को गुजरात के आणंद स्टेशन के पास एक वंदे भारत ट्रेन से एक गाय टकरा गई. इस टक्कर के बाद ट्रेन का अगला हिस्सा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया. बीते दो दिन के अंदर यह दूसरी घटना है जब वंदे भारत ट्रेन से किसी जानवर की टक्कर हुई है.
Vande Bharat Express: गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ एक और हादसा हुआ है. आज यानी शुक्रवार को गुजरात के आणंद स्टेशन के पास एक वंदे भारत ट्रेन से एक गाय टकरा गई. इस टक्कर के बाद ट्रेन का अगला हिस्सा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया. बीते दो दिन के अंदर यह दूसरी घटना है जब वंदे भारत ट्रेन से किसी जानवर की टक्कर हुई है.
ट्रेन को नुकसान नहीं: रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार के हादसे में ट्रेन को कोई खास नुकसान नहीं हुआ है. ट्रेन का अगला हिस्सा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है. यह घटना शुक्रवार को दोपहर करीब 4 बजे की है. वहीं, घटना को लेकर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा है कि हादसे में ट्रेन के अगले हिस्से को मामूली नुकसान पहुंचा है.
भैसों से टकरा गई थी वंदे भारत एक्सप्रेस: गौरतलब है कि इससे पहले गुरुवार को देश की यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन से कुछ भैंसे टकरा गई थी. चार भैंसों को टक्कर मारने के बाद ट्रेन का अगला हिस्सा टूट गया था. जिसके बाद उसके एक हिस्से को बदलने पड़ा था. बता दें कि वंदे भारत ट्रेन 180 से 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार कुछ ही पल में पकड़ सकती है. यह देश की सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है.
रेलवे चलाएगा 400 से अधिक वंदे भारत ट्रेन: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेलवे की ओर से देश में करीब 400 से अधिक सेमी-हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी हो रही है. इस हाईस्पीड ट्रेन में जीपीएस आधारित इन्फॉमेशन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर और प्रत्येक कोच में चार इमरजेंसी पुश बटन समेत कई और सुविधाएं लगे हैं.
भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










