धनबाद के BCCL मुख्यालय के CMPDI भवन में लगी आग, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक

Published by : Sameer Oraon Updated At : 23 Mar 2024 3:58 PM

विज्ञापन

धनबाद के बीसीसीएल मुख्यालय के सीएमपीडीआई भवन में देर रात आग लग गयी. इस घटना में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गये.

विज्ञापन

कोयला नगर स्थित भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) मुख्यालय के सीएमपीडीआई भवन में शुक्रवार की आधी रात आग लग गयी. आगजनी की घटना सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय निदेशक सचिवालय कार्यालय में हुई. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन व बीसीसीएल की लगभग आठ दमकल के वाहनों ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग लगने के करण का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. इस घटना में सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय निदेशक सचिवालय कार्यालय में रखा कोयला कर्मियों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जलने की बात सामने आ गई है. हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

Also Read: होली में माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं, धनबाद जिला प्रशासन की खास प्लानिंग, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

दो दिन पहले भी काजू फैक्ट्री में लग गयी थी आग

बता दें कि दो पहले ही जिले बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में एक निजी पैकेजिंग फैक्ट्री में आग गयी थी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इस घटना में तकरीबन 2 करोड़ की संपत्ति जलने की अनुमान लगाया गया. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया गया.

हाल ही में धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भी लग गयी थी आग

बता दें कि हाल ही में धनबाद के एसएनएमएमसीएच में आग लग गयी थी. इस अग्निकांड में 60 लाख रुपये से ज्यादा की मेडिकल सामग्री जलने का अनुमान लगाया गया था. इनमें केमिकल समेत डायलिसिस में इस्तेमाल होने वाले मेडिकल सामग्री शामिल थे. अस्पताल प्रबंधन ने बताया था कि गोदाम में डायलाइजर, टुबिन, एसिड, फॉर्मलीन, हाइड्रोजन पेरोक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड, एनएस स्लाइन समेत यूनिट में लगी आरओ मशीन समेत कई चीजें जल गयी थी. आग लगने की घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था. हालांकि, अभी तक जांच में क्या आया इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola