Swati Maliwal Assault Case: स्वाति मालिवाल बदसलूकी मामले में एक्शन में दिल्ली पुलिस, क्राइम सीन किया री-क्रिएट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 May 2024 7:44 PM

विज्ञापन

Swati Maliwal Assault Case | ani,X

Swati Maliwal Assault Case : स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल के घर दिल्ली पुलिस क्राइम सीन रि-क्रिएट किया.

विज्ञापन

Swati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस एक्शन में हैं. दिल्ली पुलिस घटनास्थल के पास क्राइस सीन रि-क्रिएट किया. सीएम आवास में स्वाति मालिवाल भी मौजूद रहीं. बता दें, इससे पहले दिल्ली पुलिस की फोरेंसिक टीम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची. टीम में दिल्ली पुलिस के कुछ अफसर भी शामिल थे. इससे पहले राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. पुलिस ने स्वाति मालीवाल के बयान भी दर्ज कराए थे. पुलिस ने आरोपी विभव के खिलाफ धारा 32, 506, 509 और 354 के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी विभव को राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी तलब किया था, लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे. दरअसल घटना के बाद से विभव कुमार फरार है. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पॉलिटिकल हिटमैन खुद को बचाने की कोशिश कर रहा है- मालीवाल
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास का कथित सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि ‘पॉलिटिकल हिटमैन’ ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं. मालीवाल 52 सेकंड के वीडियो में मुख्यमंत्री के आवास में सुरक्षाकर्मियों से बहस करती नजर आ रही हैं. हालांकि वीडियो का प्रभात खबर कोई पुष्टि नहीं कर रहा है. बता दें, केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर सोमवार को मालीवाल पर कथित तौर पर हमला किया था. दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की और कुमार को आरोपी बनाया.

स्वाति मालिवाल ने किया ट्वीट
इस मामले में राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बिना किसी का नाम लिए लिखा कि ‘हर बार की तरह इस बार भी इस ‘पॉलिटिकल हिटमैन’ ने खुद को बचाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं.’ उन्होंने लिखा कि इसे लगता है कि वह इस अपराध को अंजाम देने के बाद अपने लोगों से ट्वीट कराके और संदर्भहीन वीडियो साझा करके खुद को बचा लेगा. कोई किसी की पिटाई का वीडियो बनाता है भला? आवास के अंदर और कमरे की सीसीटीवी फुटेज की जांच होते ही सच सबके सामने आ जाएगा.’भाषा इनपुट से साभार

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola