ePaper

दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, कार सवार लड़कों ने लड़की को 4 किलोमीटर तक घसीटा, मौत

Updated at : 01 Jan 2023 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, कार सवार लड़कों ने लड़की को 4 किलोमीटर तक घसीटा, मौत

देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में कार सवार 5 लड़कों ने एक लड़की को करीब 4 किलोमीटर तक कार से घसीटा. घटना के बाद लड़की की मौत हो गयी है. वहीं पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है.  नये साल के जश्न में डूबी दिल्ली में कार सवार 5 लड़कों ने एक लड़की को करीब 4 किलोमीटर तक कार से घसीटा. घटना के बाद लड़की की मौत हो गयी है. पुलिस को लड़की क्षत विक्षत शव मिली है, उसके कपड़े भी कई जगहों से फटे हुए हैं. वहीं घटना के बाद पुलिस ने कार सवार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही कार को भी जब्त कर लिया है. 

दिल्ली के सुल्तानपुरी का मामला: मामला दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके का है. जहां आज तड़के एक कार ने एक लड़की को को टक्कर मार दी जिससे वो कई किलोमीटर तक घिसटती रही. इस दौरान लड़की की मौत हो गई. वहीं, कार में सवार सभी पांच लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है.

महिला आयोग की अध्यक्ष ने जारी किया समन: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल दिल्ली पुलिस को समन जारी करते हुए मामले की पूरी छानबीन की मांग की है. उन्होंने कहा कि घटना की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए. साथ ही घटना को लेकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की भी मांग की है. 

डीसीपी ने कही यह बात: वहीं, घटना को लेकर सुल्तानपुरी के डीसीपी ने कहा है कि प्रारंभिक जांच में यह सड़क हादसा छेड़छाड़ या यौन उत्पीड़न का मामला नहीं दिखता है. हालांकि उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

Also Read: ओडिशा में रूसी पर्यटक मौत मामला: पुलिस ने होटल कर्मचारियों के दर्ज किए बयान, डीएसपी ने कही यह बात

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola