Monsoon Return: दिल्ली से विदा हुआ मानसून, 19 फीसदी कम हुई बारिश, IMD ने कही ये बात

Author Agency
Updated:
विज्ञापन

Monsoon Return: दिल्ली से मानसून विदा हो गया है. प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने कहा कि इस मानसून में 516.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो 19 फीसदी कम है. हालांकि 21 सितंबर से 24 सितंबर तक लगातार बारिश हुई, जिससे यह अंतराल काफी हद तक कम हो गया.

विज्ञापन

Monsoon Return: सितंबर महीने के साथ ही देश में मानसून की वापसी भी शुरू हो जाती है. इसकी कड़ी में आज यानी गुरुवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दिल्ली से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई हो गई है. मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून पंजाब, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली से वापस हो गया है.

विज्ञापन

17 सितंबर से शुरू होती है मानसून की वापसी: गौरतलब है कि देश में 17 सितंबर के बाद से मानसून की वापसी शुरू हो जाती है. और इसके एक सप्ताह के अंदर दिल्ली से मानसून रिटर्न हो जाता है. लेकिन इस साल मानसून में काफी असमानता देखने को मिली. रिटर्न की अवधि पार हो जाने के बाद भी कई इलाकों में जोरदार बारिश देखने को मिली.

19 फीसदी कम हुई बारिश: दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने कहा कि इस मानसून में 516.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो बीते साल की बारिश से आधे से भी कम है. बता दें, बीते साल 1169.4 मिमी की बारिश हुई थी. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में इस मानसून 19 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई. बता दें, 19 फीसदी या इससे अधिक, कम बारिश होने को ‘सामान्य’ माना जाता है.

लगातार बारिश ने कम किया अंतराल: बता दें, दिल्ली में 20 सितंबर तक कम बारिश देखी गई थी. हालांकि, एक चक्रवाती परिसंचरण और एक कम दबाव वाली प्रणाली के एक साथ बनने के कारण 21 सितंबर से 24 सितंबर तक लगातार बारिश हुई, जिससे यह अंतराल काफी हद तक कम हो गया. सफदरजंग वेधशाला में 21 सितंबर तक 49 कम बारिश दर्ज की गई थी, जो तीन दिन लगातार बारिश के बाद 24 सितंबर को 39 प्रतिशत अतिर���क्त हो गई.

राजधानी में सितंबर में सामान्य 125.1 मिमी के मुकाबले 164.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई. दिल्ली में मानसून के मौसम में 22 सितंबर तक 35 प्रतिशत कमी बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन 29 सितंबर तक यह कमी घटकर 19 फीसदी रह गई. 

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola