प्रतिद्वंदियों पर झूठे आरोप लगाना कमजोर और कायर इंसान की निशानी, बोले सिसोदिया- हम पर और भी दर्ज होंगे केस

Sisodia on Espionage Case: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को झटका देते हुए गृह मंत्रालय ने सीबीआई को सिसोदिया के खिलाफ केस करने की इजाजत दे दी. इस पर मनीष सिसोदिया ने सरकार पर कटाक्ष किया है.
Sisodia on Espionage Case: जासूसी कांड को लेकर आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर सीबीआई को केस करने की मंजूरी गृह मंत्रालय ने दे दी. इस फैसले का आम आदमी पार्टी निंदा कर रही है. खुद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने केन्द्र सरकार पर कटाक्ष किया है. सिसोदिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर फैसले के खिलाफ जोरदार कटाक्ष किया है.
मनीष सिसोदिया ने किया पलटवार: सीबीआई को केस और जांच की मंजूरी देने को लेकर आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया है. अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने लिखा है कि, अपने प्रतिद्वंदियों पर झूठे केस करना एक कमजोर और कायर इंसान की निशानी है. जैसे जैसे आम आदमी पार्टी बढ़ेगी, हम पर और भी बहुत केस किए जाएंगे.
गौरतलब है कि, आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को झटका देते हुए गृह मंत्रालय ने सीबीआई को सिसोदिया के खिलाफ केस करने की इजाजत दे दी. यानी अप जासूसी कांड को लेकर सीबीआई सिसोदिया पर केस दर्ज कर सकती है. दरअसल मनीष सिसोदिया पर फीडबैक यूनिट के जरिए जासूसी के आरोप लगे हैं.
Also Read: Delhi Mayor Election: आज फिर से होगी MCD की बैठक, क्या इस बार दिल्ली को मिलेगा मेयर?
क्या है मामला: दरअसल, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में सरकार बनाने के बाद साल 2015 में एक फीडबैक यूनिट (FBU) का गठन किया था. इस फीडबैक यूनिट का काम सभी विभागों की निगरानी करना था, ताकि कोई भी विभाग भ्रष्टाचार न कर सके. लेकिन इस यूनिट पर जल्द ही जासूसी कराने का आरोप लगाया गया. इसकी शिकायत मिलने पर मामले की सीबीआई जांच बैठाई गई. अब सीबीआई को मामले में सिसोदिया पर केस करने और मामले की जांच की इजाजत गृह मंत्रालय ने दे दी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




