Kasturba Nagar Assembly Constituency: कस्तूरबा नगर से क्या AAP बना पाएगी हैट्रिक! बीजेपी-कांग्रेस से मिल सकती है कड़ी टक्कर
Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Jan 2025 4:15 PM
Kasturba Nagar Assembly Constituency
Kasturba Nagar Assembly Constituency: कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र से आप, बीजेपी और कांग्रेस में कड़े मुकाबले के आसार है. आम आदमी पार्टी ने यहां से रमेश पहलवान को टिकट दिया है. जबकि बीजेपी ने नीरज बसोया और कांग्रेस ने अभिषेक दत्त को उम्मीदवार बनाया है.
Kasturba Nagar Assembly Constituency: दिल्ली का कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र बीजेपी और आम आदमी पार्टी की जोर आजमाइश का अखाड़ा बना हुआ है. कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट जनरल कैटेगरी की सीट है. यह नई दिल्ली संसदीय सीट के 10 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है. विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आप, बीजेपी और कांग्रेस तीनों दलों के प्रत्याशी जमकर पसीना बहा रहे हैं. आम आदमी पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है हैट्रिक लगाने की. वहीं बीजेपी एक बार फिर इस सीट पर अपनी धाक जमाने की कोशिश कर रही है. 2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ने यहां से जीत दर्ज की थी. हालांकि जीत का अंतर बहुत बड़ा नहीं था, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी मुकाबला कड़ा हो सकता है.
AAP-बीजेपी और कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों का ऐलान
साल 2025 विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी समेत बीजेपी और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. आम आदमी पार्टी ने यहां से रमेश पहलवान को टिकट दिया है. जबकि बीजेपी ने नीरज बसोया और कांग्रेस ने अभिषेक दत्त को उम्मीदवार बनाया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग एक ही चरण में होगी. मतदान 5 फरवरी को है, वहीं वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी.
2020 के चुनावी परिणाम
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी ने कस्तूरबा नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मदनलाल ने बीजेपी प्रत्याशी रविंदर चौधरी को कड़े मुकाबले में हरा दिया था. मदन लाल ने रविंद्र चौधरी को 3,165 मतों के अंतर से हरा दिया था. वहीं कांग्रेस के अभिषेक दत्त तीसरे स्थान पर रहे थे. आप प्रत्याशी को 37,100 वोट मिले थे. वहीं बीजेपी के रविंदर चौधरी को 33,935 वोट मिले थे.
आप को हैट्रिक की उम्मीद
कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट से बीते सालों में बीजेपी ने हैट्रिक लगाई थी. 1993 में हुए यहां से पहले चुनाव में बीजेपी ने बाजी मारी थी. इसके बाद 1998 में बीजेपी ने फिर जीत दर्ज की. हालांकि इस बार पार्टी ने प्रत्याशी बदलते हुए सुशील चौधरी को टिकट दिया था. 2003 में हुए चुनाव में भी बीजेपी ने यहां से जीत दर्ज की. 2008 चुनाव में कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नीरज बसोया ने बीजेपी के जीत के सिलसिले पर ब्रेक लगाया. इसके बाद 2013 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के मदन लाल ने यहां से जीत दर्ज की.
यह भी पढ़ें: Vikaspuri Assembly Seat: विकासपुरी सीट पर AAP के महिंदर यादव का दबदबा, बीजेपी और कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती
यह भी पढ़ें: Delhi Elections 2025: बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज, जूते बांटने का आरोप, AAP ने शेयर किया वीडियो
यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव में छाया भोजपुरिया रंग, AAP ने लॉन्च किया ‘ए राजा जी आइल बा मुहूर्त’ गाना
यह भी पढ़ें: केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा की पत्नी लड़ेंगी चुनाव, नई दिल्ली सीट से किया नामांकन
यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव को लेकर AAP, बीजेपी और कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










