आईआईटी दिल्ली के छात्र ने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटककर की आत्महत्या
आईआईटी दिल्ली के छात्र के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने तोड़ा जिसके बाद ममाले के बारे में जानकारी मिली. जानें पूरा मामला
दिल्ली स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार यहां इंजीनियरिंग के 21 वर्षीय एक छात्र ने शुक्रवार शाम को अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है.
मामले को लेकर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अनिल कुमार गणित और कंप्यूटिंग (सत्र 2019-2023) में बी.टेक कर रहा था और संस्थान के विंध्याचल छात्रावास में रह रहा था. उन्होंने बतायाकि किशनगढ़ थाने में शुक्रवार शाम लगभग छह बजे मामले की सूचना दी गई. अधिकारी ने बताया कि संस्थान के नियमों के अनुसार, कुमार को जून में छात्रावास का कमरा खाली करना था लेकिन वह कुछ विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो सका था इसलिए उसे विषयों को उत्तीर्ण करने के लिए छह महीने का अतिरिक्त समय दिया गया था.
पुलिस के मुताबिक, उसके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने तोड़ा जिसके बाद ममाले के बारे में जानकारी मिली. दरवाजा तोड़े जाने के समय डीन ऑफ स्टूडेंट्स/सीएमओ आईआईटी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, अपराध और फोरेंसिक टीमें मौजूद थीं.
पुलिस ने बताया कि पूछताछ जारी है. इसके बाद ही मामले को लेकर ज्यादा जानकारी सामने आएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










