Photo Story: खुल गई पोल! जाम से कराहती रही दिल्ली, घंटों ट्रैफिक से हलकान हुए लोग, देखें तस्वीरें

Published by : Agency Updated At : 08 Jul 2023 10:26 PM

विज्ञापन

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया. मौसमी बारिश के कारण सड़को पर जलभराव हो गया. कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गये. दिल्ली में भारी बारिश के कारण 15 इमारतें गिर गयी है. एक फ्लैट की छत से मलबा गिरने से 58 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई.

विज्ञापन
undefined

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पश्चिमोत्तर भारत के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई. इसकी वजह से कई स्थानों पर सड़कों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई और लोगों को यातायात जाम का सामना करना पड़ा.

undefined

दिल्ली में भारी बारिश के कारण 15 इमारतें गिर गयी है. एक फ्लैट की छत से मलबा गिरने से 58 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई.

undefined

मौसम विभाग के अनुसार बारिश ने दिल्ली में 20 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 126.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की.

undefined

भारी बारिश के कारण सड़कों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई और इसमें फंसे वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. तेज हवाओं और बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली और इंटरनेट संपर्क भी बाधित होने की सूचना है.

undefined

आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी भारत पर हावी है, जबकि मानसून अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण की ओर बढ़ गया है, जो निचले क्षोभमंडल स्तर तक पहुंच गया है. इसके अतिरिक्त, दक्षिण पश्चिम राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है.

undefined

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है. जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग इलाकों में सोमवार तक और पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में रविवार तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

undefined

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पश्चिमोत्तर भारत के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश हुई. इसकी वजह से कई स्थानों पर सड़कों पर जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई और लोगों को यातायात जाम का सामना करना पड़ा.

undefined

दिल्ली में भारी बारिश के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आये. ट्रैफिक कि गति धीमी होने से ट्रैफिक जाम जैसे हालात हो गए. सिकंदरा, विनोद नगर, आईटीओ समेत कई इलाकों में भारी बारिश से जाम की स्थित उत्पन्न हो गई.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola