ePaper

Delhi: जानलेवा प्यार! प्रेमिका की हत्या कर रेफ्रिजरेटर में कर दिया बंद, उसी दिन दूसरी महिला से की शादी

Updated at : 15 Feb 2023 8:38 AM (IST)
विज्ञापन
Delhi: जानलेवा प्यार! प्रेमिका की हत्या कर रेफ्रिजरेटर में कर दिया बंद, उसी दिन दूसरी महिला से की शादी

Delhi: पुलिस ने बताया कि आरोपी साहिल गहलोत दक्षिण पश्चिम दिल्ली के मित्रांव गांव का रहने वाला है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह घटना वेलेंटाइन डे के दिन सामने आई और आरोपी की निशानदेही पर मंगलवार सुबह रेफ्रिजरेटर से 23-वर्षीया महिला का शव बरामद किया गया.

विज्ञापन

Delhi : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्यार ही दुश्मन बन गया. श्रद्धा मर्डर केस की गुत्थी अभी तक पूरी तरह सुलझी भी नहीं है और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ गयी. बता दें कि दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में 24 वर्षीय एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद उसके शव को अपने ढाबे के रेफ्रिजरेटर में बंद कर दिया और उसके बाद उसी दिन दूसरी महिला से शादी करने के लिए चला गया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि आरोपी साहिल गहलोत दक्षिण पश्चिम दिल्ली के मित्रांव गांव का रहने वाला है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह घटना वेलेंटाइन डे के दिन सामने आई और आरोपी की निशानदेही पर मंगलवार सुबह रेफ्रिजरेटर से 23-वर्षीया महिला का शव बरामद किया गया.

साहिल ने अपनी प्रेमिका निक्की यादव से छिपाई थी यह बात

पुलिस ने कहा कि साहिल ने अपनी प्रेमिका निक्की यादव से यह बात छिपाई थी कि उसकी शादी किसी दूसरी महिला से तय हो गई है. जब निक्की को उसकी शादी के बारे में पता चला, तो उसकी साहिल के साथ तीखी बहस हुई, जिसके कारण साहिल ने उसकी हत्या कर दी.

Also Read: CBSE Board Exam: 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा आज से, विशेषज्ञों ने दिए टिप्स, कहा- घबरायें नहीं, रहें कूल

”हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी महिला”

एक सूत्र ने कहा, ‘महिला हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी. यह दावा किया गया है कि वह पुरुष को किसी अन्य महिला से शादी करने पर कानूनी मामले में फंसाने की धमकी दे रही थी.’ पुलिस ने कहा कि यह जोड़ा पिछले कुछ वर्षों से रिश्ते में था और निक्की, साहिल से शादी करना चाहती थी.

विज्ञापन
Aditya kumar

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola