PHOTOS: ‘अचानक उठा धुंआ तो…’, देखें दिल्ली के मुखर्जी नगर में आग लगते ही कैसे मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

बुधवार शाम शांत इलाके में अपने हॉस्टल में पढ़ाई करती लड़कियां, फिर अचानक शोर-शराबा शुरू… सबकुछ हुआ दिल्ली के मुखर्जी नगर में, जब एक गर्ल्स पीजी (पेइंग गेस्ट) हॉस्टल में भीषण आग की घटना घटी. उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक अपार्टमेंट में लड़कियों के ‘पेइंग गेस्ट’ सेंटर में आग लग गई.

विज्ञापन
undefined

बुधवार शाम शांत इलाके में अपने हॉस्टल में पढ़ाई करती लड़कियां, फिर अचानक शोर-शराबा शुरू… सबकुछ हुआ दिल्ली के मुखर्जी नगर में, जब एक गर्ल्स पीजी (पेइंग गेस्ट) हॉस्टल में भीषण आग की घटना घटी. उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में एक अपार्टमेंट में लड़कियों के ‘पेइंग गेस्ट’ सेंटर में आग लग गई.

विज्ञापन
undefined

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की करीब 20 गाड़ियां भेजी गई और आग पर काबू पाया गया. दमकलकर्मियों ने चार साल की एक बच्ची समेत 35 लोगों को उसमें से सुरक्षित बाहर निकाला.

undefined

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बच्ची समेत पांच लोगों की स्थिति खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां उनका इलाज किया गया.

undefined

अधिकारियों ने बताया कि अग्निशमन विभाग ने 20 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गयी थीं लेकिन वहां भीड़भाड़ अधिक होने तथा सकरी गलियां होने के कारण केवल आठ गाड़ियां ही घटनास्थल पर पहुंच सकीं.

undefined

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं. अग्निशमन विभाग के अनुसार, उसे शाम सात बजकर 47 मिनट पर सिग्नेचर अपार्टमेंट में आग लगने की सूचना मिली और उसने दमकल की 20 गाड़ियों को मौके पर भेजा.

undefined

दिल्ली के मुख्य अग्निशमन सेवा अधिकारी अतुल गर्ग ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हालात नियंत्रण में हैं तथा कोई हताहत नहीं हुआ और सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. वहां लगभग 35 लड़कियां थीं और सभी सुरक्षित हैं.’’

undefined

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि आग सीढ़ी के पास लगे मीटर बोर्ड से शुरू हुई और ऊपरी मंजिल तक फैल गई. उन्होंने कहा कि इमारत में भूतल और तीन मंजिलें और हैं.

undefined

इस पीजी की एक छात्रा ने कहा कि जब यह हादसा हुआ तब वह बाहर थी. उसने कहा, ‘हमने देखा कि ऊपर के तलों से धुंआ निकल रहा है. अंदर फंसी लड़कियां नजदीक की बिल्डिंग की सीढ़ियों से नीचे आ रही हैं. भूतल पर लकड़ी के सामान रखे हैं.’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola