एमसीडी मेयर चुनाव को लेकर AAP और BJP आमने-सामने, दिल्ली की सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन

Published by : Pritish Sahay Updated At : 09 Jan 2023 5:05 PM

विज्ञापन

एमसीडी मेयर चुनाव में धांधली के आरोप को लेकर दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी जोर शोर से प्रदर्शन कर रही है. बीजेपी का आरोप है कि बीते दिनों दिल्ली नगर निगम की बैठक में जो हंगामा हुआ है वो आम आदमी पार्टी के कारण हुआ है. वहीं, आप पार्टी ने बीजेपी पर नियम तोड़ने का आरोप लगाया.

विज्ञापन

MCD मेयर चुनाव में धांधली के आरोप को लेकर दिल्ली में बीजेपी और आम आदमी पार्टी जोर शोर से प्रदर्शन कर रही है. दिल्ली बीजेपी दफ्तर के बाहर आम (AAP) का प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर बीजेपी प्रदर्शन कर रही है. वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के ऊपर पानी की बौछार की.

बीजेपी ने किया सीएम केजरीवाल के आवास के पास प्रदर्शन: गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने आम आदमी पार्टी पर दिल्ली नगर निगम की बैठक में हंगामा करने का आरोप लगाया है. इसी को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा की दिल्ली इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता जमा हुए और उन्होंने आप तथा उसके संयोजक केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाये.

बीजेपी ने लगाया आरोप: बीजेपी का आरोप है कि बीते दिनों दिल्ली नगर निगम की बैठक में जो हंगामा हुआ है वो आम आदमी पार्टी के कारण हुआ है. दिल्ली बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष सचदेवा आप पार्षदों पर यह आरोप भी लगाया कि उन्होंने महिलाओं समेत बीजेपी पार्षदों पर हमला किया. उन्होंने कहा कि हम आम आदमी पार्टी की गुंडागर्दी का जवाब देने के लिए तैयार हैं.

आम आदमी पार्टी का भी प्रदर्शन: इधर, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी एमसीडी में मनोनीत पार्षदों को पहले शपथ दिलाने के विरोध में बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन किया. आप पार्टी ने बीजेपी पर नियम तोड़ने का आरोप लगाया. दिल्ली सरकार के मंत्री मंत्री राज कुमार आनंद की अगुवाई आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया.

क्यों भिड़े थे बीजेपी और आप के पार्षद: बता दें, एमसीडी के सदन में छह जनवरी को हुई पहली बैठक में पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने निर्वाचित पार्षदों से पहले एल्डरमैन को शपथ दिलाने का फैसला किया था.  जिसके बाद भाजपा और आप के सदस्यों के बीच पहले बहस हुई, फिर हाथापाई की नौबत आ गयी. टेबल कुर्सी तक तोड़े गये.
भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola