Delhi Election 2025: पैसे बांटने पर AAP और बीजेपी भिड़े, बोले परवेश वर्मा- 'शराब नहीं पैसे बांटकर खुश हूं'

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Delhi Election 2025

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और आम आदमी पार्टी में जबरदस्त जंग छिड़ी है. ताजा मामला बीजेपी नेता परवेश वर्मा की ओर से पैसे बांटने का है. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. जिस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि पैसे बांटकर खुश हूं, केजरीवाल की तरह शराब तो नहीं बांटा.

विज्ञापन

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और आम आदमी पार्टी में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है. आप नेता और दिल्ली की सीएम आतिशी ने हाल में ही मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर बड़ा हमला किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में जहां से अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ते हैं उस इलाके में बीजेपी पैसे बांट रही है. उन्होंने बीजेपी नेता परवेश वर्मा का नाम लिया है. सीएम आतिशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद परवेश वर्मा झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली महिलाओं को 11-11 सौ रुपये दिए हैं.

AAP ने लगाया वोट खरीदने का आरोप

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने इससे पहले परवेश वर्मा पर पैसे देकर वोट खरीदने का आरोप लगाया है. आतिशी ने आरोप लगाया कि वो सांसद के तौर पर मिले पैसे का दुरुपयोग कर रहे हैं. उन्होंने महिलाओं को 1100-1100 रुपये बांटे हैं. आतिशी ने कहा कि “मैं ईडी और सीबीआई को सूचित करना चाहती हूं कि करोड़ों रुपये की नकदी अभी भी परवेश वर्मा के घर पर है. उन्होंने चुनाव आयोग से आग्रह करते हुए कहा कि ईडी और दिल्ली पुलिस उनके आधिकारिक आवास पर छापा मारे और उन्हें तुरंत गिरफ्तार करे.

आतिशी के आरोपों का बीजेपी ने किया खंडन

बीजेपी ने दिल्ली की सीएम आतिशी के आरोपों का खंडन किया है. पार्टी नेता और पूर्व सांसद परवेश वर्मा ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह खुश हैं कि वह दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की तरह शराब नहीं बांट रहे हैं. परवेश वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “मेरे पिता की ओर से करीब 25 साल पहले शुरू किया गया राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्थान लोगों की मदद कर रहा है. गुजरात में भूकंप से तबाह हुए दो गांवों और ओडिशा में चक्रवात से तबाह हुए चार गांवों का पुनर्विकास किया है.”

परवेश वर्मा कहा कि संगठन ने कोविड-19 महामारी के दौरान ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराकर और पश्चिमी दिल्ली में एक केयर सेंटर खोलकर लोगों की जान बचाने में करोड़ों रुपये खर्च किए . वर्मा ने कहा कि आज मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि दिल्ली की सीएम आतिशी और पूर्व सीएम केजरीवाल हमारे काम की सराहना कर रहे हैं. मैंने यहां रहने वाली महिलाओं की दुर्दशा देखी है, जिसे केजरीवाल पिछले 11 सालों में नहीं देख पाए हैं. वर्मा ने कहा कि जब ​​मैं उनसे मिला तो उन्होंने मुझे बताया कि उनके पास किसी तरह की सुविधा नहीं है. न तो पेंशन है, न ही राशन कार्ड है और न ही नौकरी या स्वास्थ्य सुविधाएं. मैंने फैसला किया कि मेरा संगठन मासिक आधार पर उनकी मदद के लिए एक योजना बनाएगा.

Also Read:

अरविंद केजरीवाल का दावा, प्रवेश वर्मा को CM चेहरा घोषित कर सकती है बीजेपी

Big Accident: उत्तराखंड के भीमताल में बड़ा हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, कई लोग घायल

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola