'मुझे दो बार CM आवास से बाहर निकाला', चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सीएम आतिशी का पहला बयान, बीजेपी पर जोरदार हमला

Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Jan 2025 5:36 PM

विज्ञापन

Delhi Election 2025 Atishi

Delhi Election 2025: दिल्ली की सीएम आतिशी ने चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद बीजेपी पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें जो सीएम आवास मिला है उसका अलॉटमेंट केंद्र की बीजेपी सरकार ने कैंसल कर दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार उनके अधिकार छीन सकती है लेकिन दिल्ली के लोगों के लिए काम करने से नहीं रोक सकती है.

विज्ञापन

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद दिल्ली की सीएम आतिशी ने बीजेपी पर जोरदार हमला किया है. सीएम आतिशी ने बीजेपी पर जमकर हमला किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें जो सीएम आवास मिला है उसका अलॉटमेंट बीजेपी सरकार ने कैंसिल कर दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि हमारा घर हमसे छीना जा रहा है. आतिशी ने दावा किया कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने मुझे तीन महीने में दूसरी बार मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकाला है. बीजेपी सोचती है कि वे हमारे घर छीनकर, हमें गाली देकर और मेरे परिवार के बारे में बुरा बोलकर हमें काम करने से रोकेंगे. वे हमारे घर छीन सकते हैं, हमारा काम बंद कर सकते हैं लेकिन दिल्ली के लोगों के लिए काम करने के हमारे जुनून को नहीं रोक सकते.

जरूरत पड़ी तो आपके घर में रहूंगी- आतिशी

दिल्ली की सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली को लोगों के लिए काम करने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता है. अगर जरूरत पड़ी तो मैं दिल्ली के लोगों के घरों में रहूंगी. उन्होंने कहा कि तीन महीने पहले भी मेरा सामान सड़क पर फेंक दिया गया था. बीजेपी को याद रखना चाहिए, आज जब उन्होंने मुझे फिर से मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकाल दिया है, तो मैं शपथ लेती हूं कि मैं दिल्ली की हर महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करूंगी. उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली के लोगों के लिए लगातार काम कर रही है.

दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान

बता दें, चुनाव आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है. दिल्ली में एक ही चरण में मतदान होंगे. मतदान की तारीख 5 फरवरी है. जबकि, मतगणना 8 फरवरी को होगी. चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली के लोगों से वोट करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी भागीदारी बढ़ाएं. नये साल में पहली बारी दिल्ली की है. हमें उम्मीद है कि दिल्ली दिल से वोट करेगी.

केजरीवाल ने लॉन्च किया गीत फिर लाएंगे केजरीवाल

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान हो गया है. इधर, आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पार्टी का प्रचार गीत जारी किया है. आप ने प्रचार गीत फिर लाएंगे केजरीवाल लॉन्च किया है. यह गीत तीन मिनट 29 सेकेंड का है. यह गीत दिल्ली में आप की सरकार के कार्यकाल के दौरान की उपलब्धियों को लेकर बनाया गया है.  

Also Read: दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान, 8 फरवरी को आएगा रिजल्ट, चुनाव आयोग ने कहा- प्रचार में भाषा का ख्याल रखें

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola