ePaper

यौन उत्पीड़न से परेशान होकर नाबालिग ने टीचर की कर दी हत्या, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

Updated at : 03 Sep 2023 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न से परेशान होकर नाबालिग ने टीचर की कर दी हत्या, वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

नाबालिग ने बदला लेने के लिए धारदार हथियार से टीचर की हत्या कर दी. हत्या करने के तीन दिन बाद शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया और मामले का खुलासा हुआ. जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

राजधानी दिल्ली से एक ऐसी खबर आ रही है जो चर्चा का केंद्र बन गयी है. दरअसल, पुलिस ने शनिवार को जामिया नगर इलाके में 28 वर्षीय प्राइवेट ट्यूशन ट्यूटर की हत्या के आरोप में एक नाबालिग को हिरासत में लिया है. पुलिस ने कहा कि नाबालिग ने दावा किया था कि उसने वसीम की हत्या कर दी क्योंकि वह कुछ समय से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था.

पुलिस ने कहा कि नाबालिग ने दावा किया कि वसीम ने इस कृत्य के वीडियो भी बनाए थे और उनका इस्तेमाल उसे ब्लैकमेल करने के लिए किया करता था. पुलिस के मुताबिक टीचर ने कथित तौर पर कई बार लड़के का यौन उत्पीड़न किया था.

धारदार हथियार से टीचर की हत्या

पुलिस के मुताबिक नाबालिग ने बदला लेने के लिए धारदार हथियार से टीचर की हत्या कर दी. हत्या करने के तीन दिन बाद शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया और मामले का खुलासा हुआ. पुलिस की मानें तो, उन्हें बुधवार अपराह्न लगभग 2.15 बजे सूचना मिली कि जामिया नगर, बटला हाउस की एक इमारत की दूसरी मंजिल पर एक अपार्टमेंट खुला हुआ है और उसके बाहर खून बिखरा पड़ा है. मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने देखा कि व्यक्ति का शव फर्श पर पड़ा हुआ था और उसकी गर्दन पर गहरी चोट के निशान थे.

समलैंगिक था ट्यूशन ट्यूटर

मामले को लेकर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतक एक प्राइवेट ट्यूशन ट्यूटर के रूप में काम करता था. वह अपने परिवार के साथ जाकिर नगर में मक्का पैलेस होटल के सामने रहता था. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि मृतक कथित तौर पर समलैंगिक था और करीब दो महीने पहले उसकी मुलाकात किशोर से हुई थी, जिसके बाद उसने कई बार कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया.

Also Read: बिहार में बुआ ने भतीजी से रचा ली शादी, सोशल मीडिया और दिल्ली के एक लेस्बियन जोड़े की जानिए भूमिका..

जानकारी के अनुसार नाबालिग उसके बार-बार उत्पीड़न से तंग आ गया और धारदार पेपर कटर से वसीम की हत्या कर दी. नाबालिग के पास से वसीम का मोबाइल फोन, घटना के समय पहने हुए कपड़े और जूते भी बरामद कर लिए गए हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola