ePaper

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष कोरोना संक्रमित, दफ्तर में 17 से ज्यादा पॉजिटिव केस मिले

Updated at : 16 Sep 2020 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष कोरोना संक्रमित, दफ्तर में 17 से ज्यादा पॉजिटिव केस मिले

देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा तेजी से फैल रहा है. अब दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने अपील की है कि जो भी लोग उनके संपर्क में आये हैं कृपया अपना टेस्ट करवा लें.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा तेजी से फैल रहा है. अब दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने अपील की है कि जो भी लोग उनके संपर्क में आये हैं कृपया अपना टेस्ट करवा लें.

आदेश गुप्ता ने अपने संक्रमित होने की जानकारी टि्वटर के माध्यम से दी वह लिखते हैं, पिछले हफ्ते हल्का बुखार होने के बाद मैंने कोविड टेस्ट (COVID-19 Test) कराया था जिसकी रिपोर्ट में संक्रमण नहीं पाया गया था, लगातार अस्वस्थ महसूस करने के कारण मैंने फिर से कोरोना का टेस्ट कराया जो जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई है.’

दिल्ली भाजपा कार्यालय में रह रहे कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों समेत 17 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. पार्टी नेताओं ने यह जानकारी दी. गोयल ने कहा, ”दिल्ली भाजपा कार्यालय परिसर में रह रहे कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की मंगलवार को रैपिड एंटीजेन टेस्ट के जरिये जांच की गई. एक चौकीदार, एक वाहन चालक और दो चपरासियों समेत 17 लोग संक्रमित पाए गए हैं.”

Also Read: नयी शिक्षा नीति पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रखी राय कहा, पीएम मोदी युवाओं की शक्ति को पहचानते हैं

संक्रमित पाए गए सभी लोगों को कोविड देखभाल केन्द्र भेज दिया गया है गोयल ने कहा कि चार दिन पहले दिल्ली भाजपा कार्यालय के एक चपरासी ने कोरोना वायरस जांच कराई थी. सोमवार को आई रिपोर्ट में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई. इसके बाद पार्टी ने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों की जांच कराने का फैसला लिया जिसके बाद संक्रमितों की संख्या का पता चला.

Posted By – Pankaj Kumar Pathak

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola