Delhi Mayor Election: हंगामे के कारण नहीं हो पाया दिल्ली में मेयर का चुनाव, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Delhi MCD में मंगलवार को मेयर-डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव एक बार फिर से टल गया है. बीजेपी पार्षदों के लगातार हंगामे के चलते सदन को स्थगित किया गया है.
Delhi MCD Mayor Election: दिल्ली नगर निगम में मंगलवार को मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव एक बार फिर से टल गया है. दरअसल, नगर निगम का सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है, जिसके कारण एक बार फिर से मेयर चुनाव नहीं हो सका है.
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी पार्षदों के लगातार हंगामे के चलते सदन को स्थगित किया गया है. बताते चलें कि मंगलवार को दिल्ली नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर और सदन से स्थायी समिति के छह सदस्यों के प्रतिष्ठित पदों के लिए चुनाव थे. नगर निगम चुनाव में सभी 250 निर्वाचित पार्षदों की शपथ थोड़ी देर पहले ही पूरी हुई थी. शपथ के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद मुकेश गोयल ने कहा था, जो लोग वोटिंग के पात्र नहीं है, उनको सदन के बाहर बैठाया जाए. लेकिन, लगातार हो रहे हंगामे के कारण सदन को ही स्थगित करना पड़ा. चुनाव के मद्देनजर एमसीडी मुख्यालय के सिविक सेंटर में सुरक्षाबल तैनात किए गए थे.
#WATCH दिल्ली: दिल्ली मेयर के लिए वोटिंग शुरू होते ही सिविक सेंटर, एमसीडी मुख्यालय में हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के कारण सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। pic.twitter.com/Cg92cN2hQv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2023
बताया जा रहा है कि पिछली बार परंपरा के विरुद्ध जाते हुए प्रोटेम स्पीकर सत्या शर्मा ने सबसे पहले मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलवानी शुरू की थी और इसी को लेकर बवाल हो गया था. जिसके बाद दिल्ली नगर निगम का सदन स्थगित करना पड़ा था. इस चुनाव में सभी 250 निर्वाचित पार्षद, 14 दिल्ली के विधायक और 10 दिल्ली के सांसद वोट डाल सकेंगे.
पिछले दस वर्षों में अपने पहले सिंगल मेयर का चुनाव करने के लिए दिल्ली नगर निगम का यह दूसरा प्रयास था जो विफल रहा. इससे पहले भी दिल्ली में मेयर के चुनाव को लेकर काफी हंगामा हुआ था, जिसके 2 सप्ताह के बाद आज फिर दिल्ली नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए चुनाव सुबह शुरू हुआ, लेकिन दोपहर बीतते-बीतते एक बार फिर से हंगामा हुआ और चुनाव अगली तारीख तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Samir Kumar
More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




