Exit Polls Reaction: वीरेंद्र सचदेवा बोले- 'आपदा' जा रही है और बीजेपी आ रही है, जानें AAP-कांग्रेस की प्रतिक्रिया
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 05 Feb 2025 8:19 PM
Virendraa Sachdeva
Exit Polls Reaction: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त होने के बाद Exit Polls के आंकड़े सामने आ चुके हैं. जिसमें चौकाने वाले अनुमान लगाए जा रहे हैं. अधिकतर सर्वे में बीजेपी को बुहमत मिलने का अनुमान लगाया है. Exit Polls पर बीजेपी, आप और कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई है.
Exit Polls Reaction: एग्जिट पोल में बीजेपी को बड़ी जीत मिलने के अनुमान लगाया जा रहा है, जिसके बाद पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “मैं दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं, दिल्ली की जनता ने आज बीजेपी को इतना प्यार और आशीर्वाद दिया है. दिल्ली में ‘आपदा’ जा रहा है और बीजेपी आ रही है. अगर कोई फर्जी वोटिंग करेगा तो पकड़ा जाएगा. हम पहले दिन से ही इस बारे में कह रहे हैं और यह अच्छी बात है कि वे पकड़े गए. दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहती है और विकास चाहती है.”
एग्जिट पोल के अनुमान को AAP ने नकारा
एग्जिट पोल पर ग्रेटर कैलाश विधानसभा से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कहा, “हमने दिल्ली के 3 चुनाव लड़े हैं और यह चौथा विधानसभा चुनाव है जो हम लड़ रहे हैं. 2013, 2015 के एग्जिट पोल में दिखाया गया था कि हम हारेंगे और 2020 में एग्जिट पोल में दिखाया गया कि हमें कम नंबर मिलेंगे. उसी तरह, 2025 में भी दिखाया जा रहा है कि हमें कम सीटें मिलेंगी. मुझे लगता है कि एग्जिट पोल ने हमेशा दिखाया है कि आप को कम वोट मिलेंगे. भाजपा हमेशा आम लोगों की आवाज को दबाती है ताकि वे डर के मारे बोल न सकें. आप का वोट शेयर हमेशा एग्जिट पोल में दिखाए गए वोट से ज्यादा आता है.”
यह भी पढ़ें: Delhi Exit Polls: एग्जिट पोल में बीजेपी को 40 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, दिल्ली में AAP का क्या होगा?
हमने अच्छा चुनाव लड़ा
एग्जिट पोल पर नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, “आठ फरवरी का इंतजार करें. हमने अच्छा चुनाव लड़ा है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










