Delhi Mayor Election: फिर भिड़े AAP-BJP पार्षद, सदन में चले बोतल-जमकर हाथापाई,चौथी बार MCD की कार्यवाही स्थगित

Published by : Pritish Sahay Updated At : 23 Feb 2023 7:36 AM

विज्ञापन

Delhi Mayor Election: तीसरी बार सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद आप-बीजेपी पार्षद आपस में भिड़ गए, एमसीडी हाउस में हंगामा शुरू हो गया. जिसके बाद एमसीडी सदन की कार्यवाही चौथी बार स्थगित कर दी की गई.

विज्ञापन

Delhi Mayor Election: दिल्ली नगर निगम (MCD) को अपना नया मेयर तो मिल गया है. आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय को दिल्ली का नय मेयर चुना गया है. लेकिन एमसीडी सदन में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक नहीं हो सकी. स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के दौरान सदन में जमकर हंगामा हो गया. पार्षदों ने एक-दूसरे पर बोतलें फेंकी. महिला पार्षदों में जमकर हाथापाई और धक्का मुक्की भी हुई. इस भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को बीच में ही स्थगित कर देना पड़ा.

चौथी बार स्थगित हुई कार्यवाही: गौरतलब है कि एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी सदस्यों का चुनाव बुधवार को सदन में भारी शोर-शराबे के कारण नहीं हो सका. मेयर के निर्वाचन के कुछ घंटों बाद ही सदन में जमकर हंगामा हुआ. आम आदमी पार्टी (AAP) की शैली ओबेरॉय के महापौर और आप के ही आले मोहम्मद इकबाल के डिप्टी मेयर निर्वाचित होने के बाद सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गयी.

जब एक घंटे बाद कार्यवाही शुरू नहीं हुई तब भाजपा पार्षद शिखा राय ने निगम सचिव से देरी की शिकायत की. तीसरी बार सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद आप-बीजेपी पार्षद आपस में भिड़ गए, एमसीडी हाउस में हंगामा शुरू हो गया. जिसके बाद एमसीडी सदन की कार्यवाही चौथी बार स्थगित कर दी  की गई.

बता दें, शैली ओबरॉय के महापौर और आले मोहम्मद इकबाल के उपमहापौर निर्वाचित होने के बाद सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी गयी थी. जब एक घंटे बाद कार्यवाही शुरु नहीं हुई तब भाजपा पार्षद शिखा राय ने निगम सचिव से देरी की शिकायत की. बैठक शाम करीब सवा छह बजे फिर शुरू हुई और स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई. जब महापौर ने मतदान क्षेत्र में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति दी जब भाजपा सदस्यों ने विरोध किया. उनमें कई आसन के समीप आ गये और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाने लगे.

नारेबाजी के बात हंगामा: नारेबाजी को देखते हुए नवनिर्वाचित महापौर शैली ओबेरॉय ने कहा कि जो सदस्य सदन में व्यवस्था नहीं बनाये रखेंगे, उन्हें सदन से बाहर कर दिया जाएगा. इसके बाद महापौर ने करीब छह बजकर 35 मिनट पर सदन स्थगित कर दिया. हालांकि इस बीच कई सदस्य मतदान कर चुके थे. वहीं, सात बजकर 40 मिनट पर महापौर ने सदस्यों से कहा कि जिनके पास मतपत्र हैं वे लौट आयें और तभी वह निर्णय लेंगी. इसके बाद बीजेपी सदस्य तानाशाही नहीं चलेगी नारा लगाने लगे. वहीं, बढ़ते हंगामे को देखते हुए चौथी बार एमसीडी सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola