ePaper

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए एसआईटी गठित

Updated at : 12 May 2023 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए एसआईटी गठित

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गयी है. इस संबंध में जानकारी दिल्ली पुलिस की ओर से दी गयी है.

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने विशेष अदालत को सूचित किया है कि भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गयी है.

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यहां एक विशेष अदालत को बताया कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों द्वारा लगाये गये यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है. पुलिस ने अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट हरजीत सिंह जसपाल की अदालत में यह जानकारी दी. अदालत ने पहले पुलिस को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था.

एक एसआईटी का गठन

लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव ने अदालत को बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हमने एक एसआईटी का गठन किया है. एसआईटी मामले की जांच करेगी. उन्होंने कहा कि मामले में स्थिति रिपोर्ट दाखिल की गयी है. उन्होंने अनुरोध किया कि मामले की गंभीरता पर विचार करते हुए रिपोर्ट किसी को भी साझा न की जाए। दिल्ली पुलिस ने सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट सौंपी है.

अगली सुनवाई के लिए 27 मई की तारीख तय

दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने मामले पर अगली सुनवाई के लिए 27 मई की तारीख तय की. अदालत ने पहलवानों की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था. याचिका में जांच की निगरानी करने तथा कथित पीड़ितों के बयान अदालत के समक्ष दर्ज करने का अनुरोध किया गया है. प्रदर्शनरत पहलवान सिंह को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. उनका आरोप है कि सिंह ने एक नाबालिग समेत कई महिला पहलवानों का यौन शोषण किया.

Also Read: Wrestlers Protest: नाबालिग ने मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया बयान, बृजभूषण सिंह पर लगाये थे यौन शोषण के आरोप
बृजभूषण सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकी

दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकियां दर्ज की हैं जिसमें से एक प्राथमिकी बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून की धारा 10 के तहत दर्ज की गयी है. सिंह ने सभी आरोपों से इनकार किया है.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola