पटना के ऑफिसर्स फ्लैट से नग्न हालत में बरामद हुई महिला, नशा खिलाकर दुराचार की आशंका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jan 2024 3:56 PM

विज्ञापन

पुलिस ने महिला को नशे की हालत में फ्लैट से बरामद किया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. महिला के साथ दुराचार की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना कोतिवाली थाना क्षेत्र के ऑफिसर फ्लैट परिसर की है.

विज्ञापन

पटना. पटना के पटना के ऑफिसर्स फ्लैट में मंगलवार की सुबह सवेरे एक महिला नग्न अवस्था में बरामद हुई. जैसे ही इस बात की खबर पुलिस को मिली दल बल के साथ थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे. पुलिस ने महिला को नशे की हालत में फ्लैट से बरामद किया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. महिला के साथ दुराचार की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना कोतिवाली थाना क्षेत्र के ऑफिसर फ्लैट परिसर की है.

परिसर में बेसुध पड़ी हुई थी महिला

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह मॉर्निग वॉक कर रहे लोगों की नजर ऑफिसर फ्लैट परिसर में बेसुध पड़ी महिला पर गई. कपड़े के नाम पर महिला के शरीर पर कुछ भी नहीं था. आधिकारिक तौर पर महिला की पहचान नहीं बतायी गयी है, लेकिन स्थानीय लोगों की माने तो नशे की हालत में मिली महिला पुनाई चक इलाके की रहने वाली है. आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने महिला को धोखे से नशा खिलाकर उसके साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया है.

Also Read: सावधान! पटना में हर महीने हो रही 500 बाइक की चोरी, अपराध और शराब डिलिवरी में हो रहा इस्तेमाल

बयान दर्ज होने का पुलिस को है इंतजार

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया है. कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है. पुलिस के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला के साथ दुराचार हुआ है या नहीं. फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. महिला के बयान दर्ज होने बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी. वैसे इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन