बिहार: बारिश से DMCH परिसर में जलजमाव, मरीज और परिजनों को हो रही परेशानी, देखें हैरान कर देने वाली तस्वीरें..

Updated:
विज्ञापन

DMCH Darbhanga: बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं, कई इलाकों में बारिश के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है. दरभंगा के डीएमसीएच अस्पताल परिसर में जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. मरीजों के साथ- साथ उनके परिजनों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन
undefined

डीएमसीएच परिसर में जलजमाव हुआ है. मरीजों और परिजनों को इस कारण परेशानी हो रही है. लोग काफी समस्या का सामना कर रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

दरभंगा जिले में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने आम लोगों के जनजीवन को पूरी तरीके से प्रभावित कर दिया है. शहर के कई स्कूलों ने शनिवार को छुट्टी कर दी गई है. जबकि, जिले के सरकारी स्कूल खुले हुए है. इस कारण बच्चों को स्कूल जाने आने में परेशानी हो रही है.

undefined

बता दें कि इस तरह लगातार हो रही बारिश के कारण पूरे डीएमडीएच में जलजमाव की स्थिति उतपन्न गई है. यहां इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

undefined

स्थानीय ने बताया कि हमारे मुहल्ले गांधीनगर में तो सड़क और नाले में फर्क ही मिट गया है. कई लोगों के घरों में बारिश का पानी दो फिट से ज्यादा घुस गया है. जिससे लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है. महिलाओं को खाना बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

undefined

ड्यूटी करने जा रही प्रियंका कुमारी ने जानकारी दी कि शुक्रवार से ही बारिश लगातार हो रही है, जिससे रोजमर्रा के कामों को निपटाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हमारे इलाके लक्ष्मीसागर में घुटना से ऊपर बारिश का पानी लग गया है. लेकिन, क्या कर सकते है, नौकरी करने तो जाना ही पड़ेगा.

undefined

इस मामले में दरभंगा नगर निगम के पूर्व महापौर ने कहा कि शहर में नगर निगम प्रति वर्ष मुख्य नाला की सफाई पर लाखों रुपये खर्च करती है. लेकिन, प्रतिवर्ष परिणाम शून्य ही रहता है.

undefined

बताया जाता है कि हालत तो यह है डीएमसीएच से सटा हुआ मुख्य नाला है, उसका पानी भी नहीं निकल पाता है.

undefined

बताया गया कि नाला सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च के बावजूद शहर के मुख्य सड़कों सहित नगर निगम 48 वार्ड में जलजमाव की समस्या बनी ही रहती है.

undefined

बारिश के कारण अस्पताल परिसर में पानी घुस चुका है. इस कारण मरीज से लेकर उनके परिजन तक परेशान है.

undefined

अस्पताल के अलावा सड़कों पर पानी जमा है. आने- जाने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

undefined

जलजमाव के बाद डीएमसीएच परिसर में पानी जमा है. इस कारण सभी लोगों को यहां परेशानी हो रही है.

दरभंगा से सूरज कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन