ePaper

Bihar Weather News: हवा में नमी 90 प्रतिशत के पार, चैत में ही गर्मी करा रहा जेठ की दोपहरी का अहसास

Updated at : 06 Apr 2022 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather News: हवा में नमी 90 प्रतिशत के पार, चैत में ही गर्मी करा रहा जेठ की दोपहरी का अहसास

मौसम के बदलते तेवर से इस कहावत को झुठला दिया है़ चैत में ही मौसम लोगों की जेठ की दोपहरी की गर्मी का एहसास दिला रहा है़ धूप की प्रचंडता से लोग त्रस्त हैं. अभी से लोग सर्न वर्न और हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं. सुबह नौ बजे के बाद ही धूप में निकलना मुश्किल हो जाता है़ लोगों के ओठ और गला सूख रहे हैं.

विज्ञापन

समस्तीपुर. गांवों में एक प्रचलित कहावत है चैतक जाड़ हाड़ में लागे़, लेकिन मौसम के बदलते तेवर से इस कहावत को झुठला दिया है़ चैत में ही मौसम लोगों की जेठ की दोपहरी की गर्मी का एहसास दिला रहा है़ धूप की प्रचंडता से लोग त्रस्त हैं. अभी से लोग सर्न वर्न और हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं. सुबह नौ बजे के बाद ही धूप में निकलना मुश्किल हो जाता है़ लोगों के ओठ और गला सूख रहे हैं.

उमस के कारण लोग परेशान 

डॉ़ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ़ सत्तार बताते हैं कि इस प्रचंड गर्मी का मुख्य कारण हवा में नमी का 90 के पार तक जाना है़ बढ़ती उमस के कारण लोग असहज महसूस कर रहे हैं. हवा में अत्यअधिक नमी के कारण तापमान कम रहने पर भी गर्मी का बहुत अधिक अहसास हो रहा है़ बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा़ वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा़ सूर्य की तपिश थोड़ी बढ़ने पर गर्मी का प्रकोप बहुत अधिक बढ़ रहा है़ पिछले तीन दिनों में औसत तापमान क्रमश 36.6 एवं 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया़

9 बजते ही धूप के तवर कड़े हो जाते हैं

औसत सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 94 प्रतिशत रहा वहीं दोपहर में 54 प्रतिशत रहा़ मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक अभी लोगों को गर्मी और अधिक सतायेगी़ 10 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है़ आज का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है़ वहीं आज का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा़ जिले में मौसम की स्थिति अजीबो गरीब है़ एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह में कुहासा का नजारा रहता है़ वहीं 9 बजते ही धूप अपनी तेज से लोगों को गर्मी का एहसास कराना शुरू कर देता है़

10 अप्रैल तक चलेगी पूरवा हवा

10 अप्रैल तक पूरवा हवा चलेगी़ हवा की गति औसतन 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच रहने का अनुमान है़ वहीं सुबह में सापेक्ष आद्रर्ता 75 से 85 प्रतिशत रहेगा़ दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है़ आज सुबह 7 बजे आज सापेक्ष आद्रर्ता 95 प्रतिशत रिकार्ड किया गया़ वहीं दोपहर 2 बजे में सापेक्ष आद्रर्ता 40 प्रतिशत रहा़ आज हवा की दिशा उत्तर पश्चिम रहा़ दिन में लोग चिलचिलाती धूप से परेशान रहते हैं, वहीं रात को उमस भरी गर्मी से़ सुबह चार बजे बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलती है़

पिछले एक सप्ताह में अधिक और न्यूनतम तापमान की स्थिति

तिथि – अधिकतम तापमान – न्यूनतम तापमान

  • 6 अप्रैल – 36.8 – 22.2

  • 5 अप्रैल – 36.78 – 21.2

  • 4 अप्रैल – 36.5 – 22.7

  • 3 अप्रैल – 31.0 – 22.8

  • 2 अप्रैल – 37.2- 23.0

  • 1 अप्रैल – 34.1 – 22.0

  • 31 मार्च – 31.7- 22.0

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन