Bihar Weather: अगले 48 घंटे में अच्छी बारिश के आसार, ठनका और मेघ गर्जन का अलर्ट जारी, जानें मौसम अपडेट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2022 9:34 AM
Bihar Weather: आइएमडी पटना के प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में ठनका और मेघ गर्जन का अलर्ट जारी किया है. साफ हिदायत दी गयी है कि बरसात के समय घर से बाहर न निकलें.
Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे में अच्छी बारिश के आसार हैं. कुछ एक स्थानों पर भारी बारिश की भी आशंका है. दरअसल बिहार के निकटवर्ती राज्यों से ट्रफ लाइन गुजर रही है. वहीं मध्यभारत में कम दबाव का केंद्र बना हुआ है, जो तेजी से ऊपर की ओर उठ रहा है. यही वजह है बिहार में एक बार फिर मॉनसून की सक्रियता बढ़ने जा रही है. आइएमडी पटना के प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में ठनका और मेघ गर्जन का अलर्ट जारी किया है. साफ हिदायत दी गयी है कि बरसात के समय घर से बाहर न निकलें. जानकारी हो कि उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य इलाके में नये सिरे से मॉनसून सक्रिय हुआ है.
मॉनसून की यह सक्रियता लगातार बिहार की तरफ बढ़ने की संभावना है. इस वजह से दक्षिणी-पश्चिमी कुछ जिलों से मॉनसून की वापसी फिलहाल थम सी गयी है. जहां तक बिहार का सवाल है, यहां मॉनसून की वापसी अभी नहीं होने जा रही है. आइएमडी पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि अभी सितंबर अंतिम सप्ताह में पूरे बिहार में बारिश होने के आसार बने हुए हैं. इसलिए बिहार से मॉनसून वापसी जैसी संभावना अभी बिल्कुल नहीं है. बिहार में मॉनसून की अंतिम वापसी पांच अक्तूबर तक पहले से अनुमानित है. बिहार में अभी तक सामान्य से 31 फीसदी कम 654 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी है.
Also Read: Bihar Weather Today: बिहार में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में IMD का अलर्ट
बिहार की राजधानी पटना समेत आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है. आज शनिवार को आसमान में बादल छाया रहेगा. पटना में हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. वहीं, हवा के झोंके 25 किलोमीटर पहुंच सकता है. बिहार में सितंबर महीने में मानसून सक्रीय रहेगा. बिहार के सभी जिलों में हल्की बारिश होने के आसार है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 48 घंटे में झमाझम बारिश की संभावना है. कुछ जगहों पर भारी बारिश भी होगी. बारिश होने का कारण यह है कि बिहार सीमावर्ती राज्यों से होते हुए एक ट्रफ लाइन गुजर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










