पटना का व्यास नगर पार्क 31 मई से आम लोगों के लिए शुरू होगा, बच्चों के लिए झूले, बड़ों के लिए होगा ओपन जिम

Updated:
विज्ञापन

पार्क में जहां आम लोगों के सुबह-शाम टहलने के लिए वाकिंग ट्रैक बनाया गया है और बैठने के लिए बेंच भी लगाये गये हैं. इसमें बच्चों के लिए झूले, गार्डन स्लाइडर, मेरी गो राउंड, टिक टैक टो गेम आदि की व्यवस्था है.

विज्ञापन
undefined

पटना के आशियाना-दीघा रोड स्थित व्यास नगर के पास खाली पड़ी जमीन पर पटना पार्क प्रमंडल की ओर से डेढ़ महीने में एक पार्क तैयार किया गया है. इसका नाम व्यास नगर पार्क रखा गया है. यह पार्क करीब छह हजार वर्गफुट में फैला है. पार्क बनकर तैयार हो चुका है और इसी महीने की 31 तारीख से इसका इस्तेमाल आम लोग कर सकेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

पार्क में बच्चों से लेकर बड़े लोगों का ख्याल

डीएफओ शशिकांत कुमार ने बताया कि जिस जगह पर पार्क बनाया गया है, उस जगह पर पहले कुछ भी नहीं था. करीब चार कट्ठा जमीन में बने इस पार्क में बच्चों से लेकर बड़े लोगों का ख्याल रखा गया है. इस पार्क को अगले आठ दिनों में आम लोगों के लिए खोला जायेगा.

undefined

बच्चों के लिए झूले, तो बड़ों के लिए ओपन जिम

इस पार्क में जहां आम लोगों के सुबह-शाम टहलने के लिए वाकिंग ट्रैक बनाया गया है और बैठने के लिए बेंच भी लगाये गये हैं. इसमें बच्चों के लिए झूले, गार्डन स्लाइडर, मेरी गो राउंड, टिक टैक टो गेम आदि की व्यवस्था है. पार्क के एक छोटे से हिस्से में ओपन जिम का सेटअप तैयार किया गया है. पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए तरह-तरह के फूलों के पौधे लगाये गये हैं.

undefined

पार्क में एंट्री को लेकर कोई शुल्क तय नहीं

गर्मी के समय में आम जगहों में पार्क खुलने का समय के आधार पर यहां भी पार्क खुलने और बंद होने का समय तय किया जायेगा. फिलहाल सुबह 5:30 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक समय तय करने की बात की जा रही है. वहीं अभी तक पार्क में एंट्री को लेकर कोई शुल्क तय नहीं किया गया है.

undefined
Also Read: Airport News: गोवा के लिए पटना से अब डायरेक्ट फ्लाइट, जानें किराया और शेड्यूल
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन