सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद वीआइपी का तंज, नूपुर शर्मा के बयान के लिए देश से माफी मांगे भाजपा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jul 2022 7:05 PM
Patna Vip party News :भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर,मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने तंज कसते हुए कहा कि देश की सर्वोच्च अदालत ने आज बीजेपी को आईना दिखाने का काम किया है.
पटना. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर,मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने तंज कसते हुए कहा कि देश की सर्वोच्च अदालत ने आज बीजेपी को आईना दिखाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा अब भी नहीं चेती तो देश के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद भाजपा नूपुर शर्मा के बयान के लिए माफी मांगे.
देव ज्योति ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी के बाद यह साफ हो गया है कि नुपूर शर्मा के विवादास्पद बयान से देश के लोगों की भावनाओं को चोट पहुंची हैं और पूरे देश में गंगा-जमुनी तहजीब की धज्जियां उड़ी है. उन्होंने नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सख्त सजा देने की मांग सरकार से की है. उन्होंने भाजपा के अन्य नेताओं को भी नसीहत देते हुए कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी को सभी भाजपा के नेताओं को पढ़ लेना चाहिए. जिससे उनपर जो सत्ता का अहंकार सिर पर चढ़ गया है वह उतर सके
वीआईपी नेता ने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी नेता को संयमित बयान देना चाहिए, जिससे समाज में प्रेम और एक आदर्श स्थापित हो सके लेकिन आज सत्ता के लिए समाज को ही बांटने की कोशिश की जा रही है. देव ज्योति ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने साफ कर दिया है कि नुपूर शर्मा की वजह से देश का पूरा माहौल बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि नूपुर शर्मा के बयान के लिए बीजेपी देश के लोगों से मांफी मांगे.
उन्होंने भाजपा के अन्य नेताओं को भी नसीहत देते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणी को सभी भाजपा के नेताओं को पढ लेना चाहिए जिससे उनपर जो सत्ता का अहंकार सिर पर चढ़ गया है वह उतर सके. वीआईपी के नेता ने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी नेता को संयमित बयान दिया जाना चाहिए, जिससे समाज में प्रेम और एक आदर्श स्थापित हो सके, लेकिन आज सत्ता के लिए समाज को ही बांटने की कोशिश की जा रही है. देव ज्योति ने कहा कि सर्वोच्च अदालत ने नुपूर शर्मा को कहा कि, आपकी वजह से देश का पूरा माहौल बिगड़ा है और आपने माफी मांगने में काफी देर कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










