विक्रमशिला पुल पर गाड़ियों के परिचालन की आई डेट, जानिए कितनी स्पीड से चलेंगे वाहन

Updated:
विज्ञापन
vehicles run on Vikramshila Setu before june 7

विक्रमशिला बेली ब्रिज

Vikramshila Setu: विक्रमशिला पुल से जुड़ा अपडेट आ गया है. जिले के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने संभावना जताई है कि 7 जून से पहले इस पर गाड़ियां चलनी शुरू हो जायेंगी. इसके साथ ही अब चौथे बेली ब्रिज को भी तैयार करने की योजना बनाई गई है.

विज्ञापन

Vikramshila Setu: विक्रमशिला सेतु पर चल रहे अतिरिक्त बेली ब्रिज निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है. पुल को लेकर जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता जल्द से जल्द पुल पर गाड़ियों की आवाजाही बहाल करना है. इसके लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) और पुल निर्माण निगम के अभियंता लगातार निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि सात जून से पहले यातायात शुरू करने का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा.

अब चौथे बेली ब्रिज पर होगा काम

डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि टेक्निकल एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर पुल को और अधिक सुरक्षित और मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में एक और बेली ब्रिज तैयार करने की योजना पर काम चल रहा है. यह चौथा बेली ब्रिज होगा, ताकि गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह सुरक्षित ढंग से कराया जा सके.

डीएम ने बताया कि निर्माण कार्य के साथ-साथ पहुंच पथ तैयार करने, पुल की तकनीकी खामियों को दुरुस्त करने, आवश्यक संरचनाएं स्थापित करने, सड़क चिह्नांकन और यातायात निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाने का काम भी लगातार किया जा रहा है.

40 KMPH की स्पीड से दौड़ेंगी गाड़ियां

जानकारी के मुताबिक, विक्रमशिला पुल पर तैयार किए गए बेली ब्रिज की मजबूती और सुरक्षा का आकलन करने के लिए शुक्रवार को टेक्निकल टेस्टिंग किया गया. यानी, ब्रिज का ट्रायल लिया गया. इस दौरान संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों और इंजीनियर्स की मौजूदगी में चारपहिया गाड़ियों को पुल से गुजारकर उसकी स्थिरता को लेकर टेस्टिंग किया गया.

इस दौरान अलग-अलग स्पीड पर गाड़ियों का संचालन कर पुल की स्थिति का आकलन किया गया. जांच में पाया गया कि 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पुल पूरी तरह संतुलित और सुरक्षित रहा. लेकिन स्पीड बढ़ने पर पुल में कंपन की तीव्रता बढ़ती हुई दर्ज की गई.

Also Read: बिहार में जमीन के दस्तावेजों से खिलवाड़ करना होगा मुश्किल, राजस्व विभाग ने जारी किया नया आदेश

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन