ePaper

Yearly Leo Horoscope 2023: सिंह राशि के लिए कष्टकारी रहेगा साल 2023, पढ़े वार्षिक राशिफल

Updated at : 20 Nov 2022 12:53 PM (IST)
विज्ञापन
Yearly Leo Horoscope 2023: सिंह राशि के लिए कष्टकारी रहेगा साल 2023, पढ़े वार्षिक राशिफल

सिंह राशिवालों के लिए साल 2023 वैसे तो औसत रहेगा. लेकिन अगले साल को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार वार्षिक राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप साल 2023 की प्लानिंग कर सकें...

विज्ञापन

सिह राशि- सभी लोग जानना चाहते है कि नया साल 2023 हमारे लिए कैसा रहने वाला है. मेरे और मेरे परिवार के लिए कैसा रहेगा. मेरा व्यापार आगे बढ़ेगा या नहीं या नयी समस्या का सामना करना पड़ेगा. साल 2023 कैसा रहेगा, इसको लेकर कई प्रकार के विचार हमारे मन को घेरे रखती हैं. जाने संजीत कुमार मिश्रा जी से आपकी राशि और कुंडली पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से आने वाला साल 2023 कैसा रहेगा.

पारिवारिक जीवन

वर्ष के शुरुआत में परेशानी बनेगा. अपने वाणी पर नियंत्रण करें. साथ ही अपने गुस्सा पर नियंत्रण करें. 22 अप्रैल से आपका पारिवारिक स्थिति ठीक हो जायेगा. सभी सदस्य आपका मान-सम्मान करेंगे. परिवार में सभी मिलजुलकर रहेंगे. भाई -बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा. काम का बोझ ज्यादा बना रहेगा. अपने कार्य को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है. अगर आप वाहन का खरीदारी करना चाहते है तो जनवरी से मार्च तक खरीदी करें. उत्तम रहेगा. वर्ष के अंत में स्थाई सम्पति खरीदारी करेंगे. इसमे आपका खुशी होगी. आय ठीक रहेगा. आपके मेहनत से ज्यादा आपको लाभ होगा. वर्ष के अंत में सोच समझ कर निर्णय लें.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापारी के लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा. जितना मेहनत उतना फायदा होगा. जो लोग अन्तराष्ट्रीय व्यापार कर रहे है. उनका भी लाभ उत्तम रहेगा. शनि सप्तमेश होने के कारण नये निवेश करने से अत्यधिक लाभ मिलेगा. साथ ही व्यापार के लिए उत्तम रहेगा. जो लोग लोहा, सीमेंट भवन सामग्री मेडिकल से सम्बंधित व्यापार कर रहे है. उनका आय ठीक रहेगा. वर्ष के शुरुआत में नौकरी करने वाले लोगों को कई तरह से उतार-चढ़ाव बना रहेगा. अप्रैल महीने के बाद आपके नौकरी में परिवर्तन होगा. अधिकारी का पूरा सहयोग मिलेगा. इस समय आपका स्थिति ठीक रहेगा. अपना काबलियत दिखाने का समय आएगा. पूरा उर्जा के साथ काम करें.

शिक्षा एवं करियर

विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष थोड़ा परेशानी वाला रहेगा. शुरू में पढ़ाई में मन नहीं लगेगा. गलत संगत में पड़ने के कारण परेशानी होगी. सहपाठी का सहयोग नहीं मिलेगा. अप्रैल के बाद पुनः पढ़ाई में मन लगेगा. आपके विचार उत्तम होंगे. आपका मन संतुलन में खूब बना रहेगा. जो भी पढ़ाई करेंगे जिसे आपका शिक्षा में परिणाम उत्तम मिलेगा. जो लोग प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है, सफल होंगे. करियर आपका पूरा सहयोग करेगा. आपका मेहनत आपके काम में आएगा. आपके अधिकतर क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी. नये नौकरी मिलेंगे. साथ ही जो लोग पहले से नौकरी कर रहे है. वह अपने कार्य में सफल रहेंगे. उनको प्रमोशन मिलेगा. यह समय आपका भाग्य के साथ करियर का पूरा सहयोग मिलेगा. काम में सावधानी बना कर रखें. अपना अनुभव के कारण किसी भी क्षेत्र में आप सफल होंगे. साथ ही धन आने का प्रबल योग बन रहा है. अक्टूबर के बाद संभल कर रहे नुकसान बनेगा.

प्रेम जीवन

प्रेम जीवन में बहुत ज्यादा सफल रहेंगे. आपके प्रिये से आपका मान-सम्मान खूब मिलेगा. आप खुश रहेंगे. आप नये प्रेम संबंध स्थापित करेंगे. साथ ही उसमे सफल होंगे. दाम्पत्य जीवन में खुशी मिलेगा. परिवार में नये सदस्य आयेंगे. जिसे परिवार में खुशी बनेगा. पत्नी का स्वास्थ्य बाधित रहेगा. आप दोनों मिलजुलकर काम करेंगे उसमे सफल होंगे. जो अविवाहित है. वह परिणय सूत्र में बंध जायेंगे.

स्वास्थ्य जीवन

आप अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. पेट सम्बंधित समस्या, नस में परेशानी मानसिक परेशानी बना रहेगा. अप्रैल महीने के बाद गुप्त रोग या अवसाद भी परेशान करेगा. मई के बाद आपका सेहत में सुधार होगा. खान -पान पर ध्यान दें. बाहरी खाना नहीं खाए.

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ रत्न- माणिक धारण करे

उपाय- सूर्य देव का पूजन करे तथा जल दें. स्वास्थ्य में ज्यादा परेशानी हो रहा है तो विष्णु भगवान का पूजन करें.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

मो. 8080426594/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन