ePaper

Video: Vande Bharat Train डेढ़ घंटे में पूरा होगा पटना टू गया का सफर, जानिए ट्रेन की स्पीड और टाइम टेबल..

Updated at : 13 Jun 2023 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
Video: Vande Bharat Train डेढ़ घंटे में पूरा होगा पटना टू गया का सफर, जानिए ट्रेन की स्पीड और टाइम टेबल..

Vande Bharat Train पटना से रांची की दूरी महज 6 घंटा 05 मिनट में पूरी करेगी. जबकि गया से रांची जाने में तकरीबन 4 घंटा 30 मिनट का समय लगेगा. इससे पूर्व गया से रांची जाने के लिए न्यूनतम 6 घंटे का समय लगता था

विज्ञापन

वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat Train) का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. शीघ्र ही आप अब इस ट्रेन के सफर का मजा ले सकेंगे. फिलहाल इसका ट्रायल चल रहा है. इस ट्रेन के परिचालन से पटना से रांची का सफर करने वाले यात्रियों ही नहीं बल्कि पटना – गया की यात्रा करने वाले यात्री भी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. सोमवार को वंदे भारत ट्रेन ट्रायल पूरा कर लिया गया. यह ट्रेन सुबह 6:55 पर पटना से चलकर 8:20 मिनट पर गया जंक्शन पहुंची. पटना से गया की दूरी इस ट्रेन ने सिर्फ एक घंटा 25 मिनट में ही पूरा कर लिया.अभी तक पटना गया या गया से पटना का सफर पूरा करने में करीब तीन घंटे का समय लगता था. इसके बाद वंदे भारत ट्रेन सुबह 8:30 बजे गया से रांची के लिए रवाना हुई और दोपहर 12. 40 में ही यह ट्रेन रांची पहुंची.

दरअसल सोमवार को पटना से रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल किया गया. यह ट्रेन सुबह 6:55 पर पटना से चलकर 8:20 मिनट पर गया जंक्शन पहुंची. यहां से 8:30 पर ट्रेन रांची के लिए रवाना हो गई. यह ट्रेन अपने समय दिन के एक बजे के बदले दोपहर 12. 20 बजे ही रांची पहुंच गई. रेलवे सूत्रों का कहना है कि पटना से रांची की दूरी महज 6 घंटा 05 मिनट में तय करेगी. जबकि गया से रांची जाने में तकरीबन 4 घंटा 30 मिनट का समय लगेगा. इससे पूर्व गया से रांची जाने के लिए न्यूनतम 6 घंटे का समय लगता था, लेकिन वंदे भारत ट्रेन के परिचालन से अब लोगों के समय में बचत आएगी. साथ ही पटना से गया तक जाने में सिर्फ एक घंटा 25 मिनट लगेगा.

पटना स्टेशन से खुलने के बाद यह ट्रेन जहानाबाद इसके बाद गया में ही रुकेगी. गया से खुलने के बाद यह ट्रेन फिर कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मेसरा स्टेशन होते हुए रांची पहुंचेंगी.उसी तरह रांची से यह ट्रेन खुलते हुए मेसरा, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, गया और जहानाबाद स्टेशन होते हुए पटना पहुंचेगी.

टाइम टेबल

रेलवे सूत्रों के अनुसार पटना से यह ट्रेन सुबह 6:55 बजे खुलेगी ,8:20 बजे गया स्टेशन और 1:00 बजे रांची पहुंचेगी. वही रांची रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन दोपहर 2:20 बजे खुलेगी जो शाम 7:00 बजे गया और रात 8:25 पर पटना जंक्शन पहुंचेगी.

100-130 किमी प्रति घंटा होगी स्पीड

वंदे भारत ट्रेन की स्पीड 100-130 किलोमीटर प्रति घंटा से ऊपर होगी. हालांकि कई रुटों पर इसकी रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा है. तकरीबन 6 घंटा 5 मिनट में पटना से यह ट्रेन रांची पहुंचेगी. वहीं गया रेलवे स्टेशन से बात करें तो गया से रांची जाने में सिर्फ 4 घंटा 30 मिनट का समय लगेगा. इसका किराया अभी तय नहीं किया गया है. इस ट्रेन का शेड्यूल फिक्स होते ही इसका किराया भी तय कर लिया जाएगा. इस ट्रेन के परिचालन से लोगों के समय में काफी बचत होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन