बिहार में एनआरआई की दिनदहाड़े हत्या, चेन लूटने का विरोध करने पर बदमाशों ने मारी गोली

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 22 Mar 2025 10:40 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Crime News: अमेरिका से होली मनाने लौटे एनआरआई राहुल आनंद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. शुक्रवार सुबह राजापाकर के उफरौल डैनी पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी सोने की चेन लूटने की कोशिश की, विरोध करने पर कमर में गोली मार दी.

विज्ञापन

Crime News: बिहार के वैशाली जिले में अमेरिका से लौटे NRI राहुल आनंद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात शुक्रवार सुबह हाजीपुर-जंदाहा मुख्य मार्ग पर राजापाकर थाना क्षेत्र के उफरौल डैनी पुल के पास हुई. राहुल आनंद अपनी मां के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनकी चेन छीनने की कोशिश की. विरोध करने पर कमर में गोली मार दी, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

होली मनाने गांव आए थे राहुल, रास्ते में हुई वारदात

राहुल आनंद मूल रूप से सकरौली बुचौली, जंदाहा (वैशाली) के रहने वाले थे और अमेरिका में नौकरी करते थे. होली के मौके पर वह कुछ दिन पहले ही गांव आए थे. शुक्रवार की सुबह वह अपनी मां के साथ हाजीपुर से गांव लौट रहे थे. जैसे ही वे एनएच-322 के उफरौल डैनी पुल के पास पहुंचे, दो बाइक सवार लुटेरों ने उनकी गाड़ी रोकी और गले की सोने की चेन छीनने लगे. राहुल ने विरोध किया तो बदमाशों ने सीधे कमर में गोली मार दी और फरार हो गए.

इलाज के दौरान तोड़ा दम, गांव में मातम

घायल राहुल को 112 पुलिस की मदद से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया. लेकिन, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस घटना से गांव में मातम छा गया. उनकी पत्नी हाजीपुर में 6 साल की बेटी के साथ रहती हैं और एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं.

Also Read: Video: बिहार में 8 शक्तिशाली IED और एक हाई-एक्सप्लोसिव बम बरामद, नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम

पुलिस ने की पहचान, अपराधियों पर इनाम घोषित

घटना की सूचना मिलते ही राजापाकर और देसरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. वैशाली एसपी ने बयान जारी कर कहा कि अपराधियों की पहचान हो चुकी है और वे पहले से फरार हैं. उन पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है. उनकी गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ महुआ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन