तीन हजार किलो महुआ बरामद

हाजीपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के दीवानटोक दियारे में छापेमारी की. इस दौरान उत्पाद पुलिस ने देशी शराब की दो भट्ठियों को ध्वस्त किया. इन भट्ठियों के समीप से टीम ने प्लास्टिक के 15 ड्रम में रखा गया तीन हजार किलो महुआ जावा बरामद किया. मौके पर तैयार […]
हाजीपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के दीवानटोक दियारे में छापेमारी की. इस दौरान उत्पाद पुलिस ने देशी शराब की दो भट्ठियों को ध्वस्त किया. इन भट्ठियों के समीप से टीम ने प्लास्टिक के 15 ड्रम में रखा गया तीन हजार किलो महुआ जावा बरामद किया. मौके पर तैयार 40 लीटर चुलायी शराब भी जब्त की.
टीम ने बरामद महुआ जावा को मौके पर नष्ट कर दिया. जानकारी के अनुसार डीएम रचना पाटील को गुप्त सूचना मिली थी कि दीवानटोक दियारे में अवैध रूप से शराब बनायी जा रही है. डीएम ने इसकी जानकारी एसपी राकेश कुमार को दी. एसपी ने उत्पाद अधीक्षक अरविंद कुमार को एक टीम का गठन कर छापेमारी करने का निर्देश दिया. इसके बाद उत्पाद इंस्पेक्टर अजय शंकर सहाय के नेतृत्व में अवर निरीक्षक गुंजेश कुमार, सिद्धार्थ कुमार और सैप के जवानों की एक टीम का गठन किया गया.
टीम ने बुधवार को दोपहर में दियारे में सघन छापेमारी व तलाशी शुरू की. उत्पाद टीम के पहुंचने की भनक लगते ही शराब के धंधेबाजों के बीच हड़कंप मच गया. टीम ने पांच घंटे तक तलाशी की और झाड़ियों की आड़ में चल रही दो भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. वहां रखी गयी शराब तैयार करने की अन्य सामग्री को नष्ट कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




