चार फरवरी को बिदुपुर आयेंगे मुख्यमंत्री

Updated at : 01 Feb 2017 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
चार फरवरी को बिदुपुर आयेंगे मुख्यमंत्री

हाजीपुर : मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बिदुपुर के वार्ड नंबर दो में तैयारी अंतिम चरण में है. इस कार्य को अमली जामा पहनाने में विभाग के सभी अधिकारी लगे हैं. हालांकि मुख्यमंत्री का आगमन अब दो फरवरी की जगह चार फरवरी को होगा लेकिन अाधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की जा […]

विज्ञापन

हाजीपुर : मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बिदुपुर के वार्ड नंबर दो में तैयारी अंतिम चरण में है. इस कार्य को अमली जामा पहनाने में विभाग के सभी अधिकारी लगे हैं. हालांकि मुख्यमंत्री का आगमन अब दो फरवरी की जगह चार फरवरी को होगा लेकिन अाधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की जा रही है. एक ओर जहां डीएम रचना पाटिल लगातार पांचवें दिन भी तैयारी का जायजा स्वयं ले रही हैं वहीं सीएम के आगमन को लेकर भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार झा स्वयं तैयारी का जायजा लेने

बिदुपुर पहुंचे. अभियंता श्री झा सबसे पहले वार्ड नंबर दो में बन रहे टॉयलेट पार्क, नाला निर्माण, घर-घर नल, घर-घर शौचालय, बिजली आदि का बारीकी से निरीक्षण किया. हेलीपैड निर्माण के लिए रामदौली मैदान और सर्वोदय उच्च विद्यालय के मैदान का निरीक्षण किया.

हालांकि प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सीएम का कार्यक्रम चार फरवरी को होगा. कार्यक्रम की सफलता के लिए अधिकारी पूरी कोशिश कर रही है. मंगलवार को भी डीएम, एसपी, बीडीओ दुनिया लाल यादव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅक्टर संजय दास, बीइओ बिंदा महतो, बीएओ नागेश्वर मांझी समेत जिले के कई अधिकारी उपस्थित रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन