चाचा ने भतीजी को गला रेत कर मार डाला

वैशाली : वैशाली थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव स्थित नहर के समीप बुधवार की सुबह महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों में शव की पहचान थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव निवासी अशोक राय की पत्नी उषा देवी (25 वर्ष) के रूप में की. वह कुछ दिनों से मुजफ्फरपुर जिले के सरैया […]
वैशाली : वैशाली थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव स्थित नहर के समीप बुधवार की सुबह महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों में शव की पहचान थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव निवासी अशोक राय की पत्नी उषा देवी (25 वर्ष) के रूप में की. वह कुछ दिनों से मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के वासदेव पट्टी गांव स्थित मायके में रह रही थी.
इस संबंध में मृतका की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में मृतका के चाचा पर भूमि विवाद को लेकर अपहरण करने और गला रेतकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है. जानकारी के अनुसार बुधवार को रहीमपुर गांव के लोग नहर के किनारे सुबह में टहल रहे थे. इसी दौरान लाश पर लोगों की नजर पड़ी. ग्रामीणों की सूचना पर वैशाली थाने की पुलिस भी वहां पहुंची. शव की शिनाख्त होते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. घटनास्थल पर पहुंची मृतका की मां लक्ष्मी देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




