तेल की कालाबाजारी करते डीलर धराया

चेहराकलां : जनवितरण प्रणाली के एक डीलर को ग्रामीणों ने केरोसिन तेल की कालाबाजारी करते रंगे हाथों पकड़ लिया. लोगों ने कालाबाजारी का तेल लेते हुये व्यक्ति की फोटो खींच उसका वीडियो भी बनाया. मामला प्रखंड की शाहपुर खुर्द पंचायत के जन वितरण प्रणाली डीलर भोगराज साहनी का है. जिनकी दुकान की अनुज्ञप्ति संख्या- 04/16 […]
चेहराकलां : जनवितरण प्रणाली के एक डीलर को ग्रामीणों ने केरोसिन तेल की कालाबाजारी करते रंगे हाथों पकड़ लिया. लोगों ने कालाबाजारी का तेल लेते हुये व्यक्ति की फोटो खींच उसका वीडियो भी बनाया. मामला प्रखंड की शाहपुर खुर्द पंचायत के जन वितरण प्रणाली डीलर भोगराज साहनी का है. जिनकी दुकान की अनुज्ञप्ति संख्या- 04/16 है. जहां बुधवार की सुबह लोगों ने एक बाहरी व्यक्ति को दुकान से अधिक मात्रा में तेल लेते देख उसकी फोटो खींचा.
उसका वीडियो भी बनाया. उसके बाद ग्रामीणों ने कटहरा ओपी पहुंच कालाबाजारी की लिखित शिकायत ओपी अध्यक्ष से की. शाहपुर खुर्द निवासी साहेब सहनी उर्फ रामभगवान सहनी ने ओपी पुलिस को दिये संयुक्त हस्ताक्षरित आवेदन में कहा है कि केरोसिन तेल की कालाबाजारी करते देख जब ग्रामीणों ने डीलर से इस बाबत पूछा तो उसने कहा कि कही भी शिकायत करो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है. आवेदन में मैनेजर सहनी, धर्मेंद्र सहनी, उत्तम सहनी, रामनाथ सहनी, अजित पासवान, चंदन सहनी व राहुल सहित दर्जन भर लोगों ने अपने हस्ताक्षर बनाये है. कालाबाजारी का केरोसिन तेल खरीद रहा व्यक्ति प्रखंड के मथना मिलिक निवासी अर्जुन राय बताया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




