लालू व तेज प्रताप का स्कॉट वाहन पलटा चार पुलिसकर्मी घायल इलाजरत घायल जवान.

हाजीपुर : हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर नगर थाना क्षेत्र में जढुआ के पास गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके बेटे व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव काे स्कॉट कर रही पटना पुलिस का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इससे उनमें सवार एक दारोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल […]
हाजीपुर : हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर नगर थाना क्षेत्र में जढुआ के पास गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके बेटे व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव काे स्कॉट कर रही पटना पुलिस का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इससे उनमें सवार एक दारोगा सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गये. चारों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया.
डाॅक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को पीएमसीएच रेफर कर दिया. यह घटना तब हुई ,जब लालू प्रसाद व तेज प्रताप यादव महुआ थाना क्षेत्र के चखाजे गांव में शहीद राजीव कुमार राय के परिजनों से भेंट करने जा रहे थे. लालू प्रसाद के काफिले काे स्कॉट कर रहे वाहन के दुर्घटना होने की सूचना मिलते ही वैशाली पुलिस महकमे में खलबली मच गयी. एसपी के निर्देश पर गंगाब्रिज, सदर, नगर और औद्योगिक थाने की पुलिस सक्रिय हो गयी. नगर थानाध्यक्ष आनन-फानन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




