चार को ट्रेनी डीएसपी ने दबोचा

हाजीपुर : अंजानपीर चौक के निकट अपराध की योजना बना रहे चार लोगों को पुलिस ने ट्रेनी डीएसपी के नेतृत्व में धर दबोचा. प्राप्त सूचनानुसार पुलिस को सूचना मिली कि अंजानपीर चौक के निकट कुछ युवक जुटे हुए हैं अपराध की योजना बना रहे हैं. प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक रजनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने […]
हाजीपुर : अंजानपीर चौक के निकट अपराध की योजना बना रहे चार लोगों को पुलिस ने ट्रेनी डीएसपी के नेतृत्व में धर दबोचा. प्राप्त सूचनानुसार पुलिस को सूचना मिली कि अंजानपीर चौक के निकट कुछ युवक जुटे हुए हैं अपराध की योजना बना रहे हैं. प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक रजनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर मौके से चारों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया.
तलाशी में पुलिस ने उनके पास से एक नाइन एमएम पिस्टल, एक कट्टा, 7.65 एमएम की तीन गोली एवं 315 बोर की एक गोली बरामद की गयी. पकड़े गये युवकों में से नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज निवासी विक्की बैठा, बागमली निवासी अरुण चौधरी, सदर थाना क्षेत्र के पानापुर गौराही गांव निवासी पंकज कुमार, राजापाकर थाना क्षेत्र के बिदुपुर स्टेशन निवासी मो मुश्ताक बताया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




