हत्या के आरोप से साक्ष्य के अभाव में हुए मुक्त

Updated at : 12 May 2016 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के आरोप से साक्ष्य के अभाव में हुए मुक्त

हाजीपुर : कनीय अभियंता की गोली मार कर हत्या कर दिये जाने के मामले में न्यायालय ने मृतक की पत्नी और चचेरे भाई को साक्ष्य के अभाव में आरोपमुक्त कर दिया. विदित हो कि समस्तीपुर में पदस्थापित कनीय अभियंता महेश प्रसाद की हत्या औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के बड़ी युसुफपुर मुहल्ले में गोली मार कर […]

विज्ञापन

हाजीपुर : कनीय अभियंता की गोली मार कर हत्या कर दिये जाने के मामले में न्यायालय ने मृतक की पत्नी और चचेरे भाई को साक्ष्य के अभाव में आरोपमुक्त कर दिया. विदित हो कि समस्तीपुर में पदस्थापित कनीय अभियंता महेश प्रसाद की हत्या औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के बड़ी युसुफपुर मुहल्ले में गोली मार कर कर दी गयी थी.

इस मामले में मृतक की मां मुनकिया देवी के बयान पर मृतक की पत्नी रेणु देवी और चचेरा भाई बबलू कुमार को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. आरोप लगाया गया था कि मृतक की पत्नी और चचेरे भाई के बीच अवैध संबंध था और इसलिए दोनों ने उसकी हत्या कर दी. मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पेश साक्ष्यों एवं दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम एस के झा के न्यायालय ने दोनों को साक्ष्य के अभाव में आरोप मुक्त कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन