ट्रक व हाइवा की टक्कर में चालक की मौत

Updated at : 16 Dec 2015 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक व हाइवा की टक्कर में चालक की मौत

हाजीपुर : ट्रक और हाइवा ट्रक की टक्कर में हाइवा चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर सदर थाना क्षेत्र के गदाईसराय गांव के निकट एक ट्रक और हाइवा ट्रक में जोरदार टक्कर हो गयी, जिससे हाइवा के चालक घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप […]

विज्ञापन

हाजीपुर : ट्रक और हाइवा ट्रक की टक्कर में हाइवा चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर सदर थाना क्षेत्र के गदाईसराय गांव के निकट एक ट्रक और हाइवा ट्रक में जोरदार टक्कर हो गयी, जिससे हाइवा के चालक घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया,

जिसे इलाज हेतु सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. प्राप्त सूचनानुसार गोरौल थाना क्षेत्र के हुसेना खुर्द गांव निवासी विशेश्वर पासवान का पुत्र हाइवा ट्रक चालक रामजी पासवान गंडक नदी का बालू गिराने के लिए ट्रक को घुमा रहे थे कि कोइलवर से बालू लेकर लालगंज जा रहे ट्रक के चालक ने अपने ट्रक से नियंत्रण खो दिया और हाइवा एवं ट्रक में जोरदार टक्कर हो गयी.

टक्कर के बाद ट्रक चालक पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के भदेसी गांव निवासी मिथिलेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा चालक के शव को बाहर निकालने के लिये क्रेन का सहारा लेना पड़ा. घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने सड़क को जाम कर दिया, जिससे लगभग तीन घंटे तक इस मार्ग पर आवागमन बाधित रहा.

मृत चालक के परिवार को मिली अनुग्रह राशि : भगवानपुर. ट्रक और हाइवा ट्रक के टक्कर में मृत हाइवा चालक के परिजनों को जिला प्रशासन ने तत्काल अनुग्रह राशि प्रदान कर दी. घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ के आदेश पर पंचायत सचिव ने मृतक की पत्नी मुन्नी देवी को अनुग्रह राशि के रूप में 20 हजार रुपये प्रदान किये.
उक्त अवसर पर केदार प्रसाद यादव, मंजु देवी समेत कई लोग उपस्थित थे. मृतक चालक को तीन पुत्र एवं दो पुत्री हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन